मेरठ में पिछले दो-तीन दिनों से उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों को शुक्रवार सुबह मौसम के बदले मिजाज से राहत की उम्मीद जगी। सुबह से आसमान में बादल छाए रहे और धूप का असर कम रहा। हालांकि बारिश नहीं होने से वातावरण में उमस और चिपचिपाहट बनी रही।
मेरठ में पिछले दो-तीन दिनों से तेज धूप और उमस भरी गर्मी ने शहरवासियों की परेशानी बढ़ा रखी है। दिनभर चिपचिपी गर्मी के कारण घरों से लेकर बाहर तक लोगों का हाल बेहाल रहा। शुक्रवार को सुबह से ही मौसम बदला हुआ नजर आया। आसमान में बादल छाए रहने और धूप का असर कम होने से लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली और बारिश की उम्मीद जगी।
सुबह से छाए रहे बादल, कम हुई धूप की तपिश
विज्ञापन
शुक्रवार सुबह आसमान में बादलों की चादर छाई रही। कई बार धूप बादलों के पीछे छिपती रही, जिससे तेज धूप का असर कम महसूस हुआ। बादलों की लगातार आवाजाही देखकर लोगों को जल्द बारिश होने की उम्मीद बनी रही। हालांकि सुबह के समय बारिश नहीं हुई।
बादलों के छाए रहने के बावजूद हवा में नमी अधिक होने के कारण उमस का असर बना रहा। बिना बारिश के वातावरण में चिपचिपाहट महसूस होती रही। पिछले दिनों तेज धूप के साथ बढ़ी उमस ने लोगों की परेशानी पहले ही बढ़ा दी थी। ऐसे में बादलों के कारण लोगों को मौसम के और बदलने की उम्मीद है।
बारिश का इंतजार
शुक्रवार सुबह बदले मौसम ने शहरवासियों को बारिश की आस जरूर दी, लेकिन बादल बरसने का इंतजार बना रहा। लोगों को उम्मीद है कि दिन में बादलों की आवाजाही के साथ बारिश हो सकती है, जिससे उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी।