फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut Weather Today: सूरज की तपिश से झुलसा पश्चिम यूपी, आज थोड़ी राहत, जल्द बदल सकता है मौसम

Fri, 13 Jun 2025 10:36 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी से जनजीवन बेहाल है। तापमान दिन और रात दोनों समय सामान्य से ऊपर बना हुआ है। मौसम विभाग ने जल्द बारिश की संभावना जताई है।

विज्ञापन
मेरठ में मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ, बागपत व मुजफ्फरनगर समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गर्मी ने विकराल रूप धारण कर लिया है। सूरज की आग से दिन तो तप ही रहे हैं, अब रातें भी चैन से कटना मुश्किल हो गई हैं। मेरठ, मोदीपुरम और आसपास के क्षेत्रों में लगातार तापमान सामान्य से ऊपर बना हुआ है, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।

गुरुवार की रात और शुक्रवार की सुबह से ही आसमान साफ रहा और धूप ने तीखी तेवर दिखाए। दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा और बाजारों में भीड़ कम दिखाई दी। गर्म हवाओं और उमस ने लोगों का घर से निकलना मुश्किल कर दिया है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 13 जून को आपके शहर में क्या हुआ 

गर्मी का असर सिर्फ इंसानों तक ही सीमित नहीं है। पशु-पक्षी भी बेहाल नजर आ रहे हैं। पानी के स्रोत सूखने लगे हैं और खेतों की मिट्टी में भी तपिश बढ़ गई है।

हालांकि, इस झुलसाने वाली गर्मी के बीच राहत की एक उम्मीद मौसम विभाग ने जताई है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, अगले कुछ दिनों में पश्चिम उत्तर प्रदेश में मौसम में बदलाव संभव है। विभाग का कहना है कि तापमान में थोड़ी गिरावट और बूंदाबांदी के आसार बने हुए हैं।

लेकिन तब तक राहत की संभावना नजर नहीं आ रही है। अगले दो-तीन दिन तक तेज धूप और उमस का सिलसिला यूं ही बना रह सकता है। हालांकि आज सुबह से धूम में हल्की नरमी दिखी, जिससे थोड़ी राहत महसूस हुई। मौसम विशेषज्ञों ने लोगों से अपील की है कि दिन के समय बाहर निकलने से बचें, पानी का अधिक सेवन करें और खुद को गर्मी से बचाने के लिए सावधानी बरतें।

विज्ञापन

मेरठ में आज का दिनमान व मौसम
तापमान 37.6°C
नतम: 28.7°  
उच्चतम: 41.1°
सूर्योदय  05:20 am
सूर्यास्त 07:18 pm
हवा की गति -16.7 km/h
आर्द्रता -49%
बारिश की संभावना -0%
चंद्रोदय -9:24 pm 
चंद्रास्त - 7:40 am 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें