फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut Weather: बारिश से गर्मी हारी, लेकिन बेल फसलों पर आफत भारी! 28 मई तक ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज़

Mon, 26 May 2025 10:59 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

पश्चिम उत्तर प्रदेश में रविवार तड़के तेज बारिश और आंधी ने गर्मी से राहत तो दी, लेकिन बेल और आम की फसलों को नुकसान पहुंचाया। तापमान में 6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। 

विज्ञापन
बारिश से जगह जगह जलभराव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पिछले दो-तीन दिन की उमस भरी गर्मी के बाद रविवार सुबह मौसम ने करवट ली। तेज आंधी और बारिश ने जहां लोगों को गर्मी से राहत दी, वहीं आम और बेल जैसी फसलों पर कहर बरपा दिया।

विज्ञापन


शनिवार को भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोग रविवार तड़के बिजली की तेज चमक और आंधी के बाद बारिश से कुछ राहत महसूस कर सके। तापमान करीब 6 डिग्री सेल्सियस गिरकर 29.9 डिग्री पहुंच गया।

मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही के अनुसार, 28 मई तक बारिश और तेज हवाओं की स्थिति बनी रहेगी। हवा की गति और नमी के कारण बेल वाली फसलों में सबसे ज्यादा नुकसान देखा जा रहा है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 26 मई को आपके शहर में क्या हुआ

विज्ञापन

बारिश से जगह जगह गिरे पेड़ - फोटो : अमर उजाला
मेरठ में आज का दिनमान व मौसम
तापमान 31.9°C
सूर्योदय  05:22 am
सूर्यास्त 07:11 pm
हवा की गति -14.8 प्रतिघंटा
आर्द्रता -51%
बारिश की संभावना -0%
चंद्रोदय -4:13 am 
चंद्रास्त - 6 बजकर 35 मिनट

एयर क्वालिटी में सुधार 
बारिश के कारण प्रदूषण के स्तर में भी गिरावट आई। हालांकि, खेतों में जलभराव और बिजली कटौती से किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ा है।
शहर AQI: 66
गंगानगर: 86
पल्लवपुरम: 52
बेगमपुल: 69
दिल्ली रोड: 78
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें