अभी दिन के तापमान में 1 से 2 डिग्री की गिरावट होने की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग ने 1 से 3 मई के बीच में धूल भरी आंधी और पश्चिम उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है, जिस कारण से तापमान में भी उतार-चढ़ाव रहेगा।
यह भी पढ़ें: सौरभ हत्याकांड: जेल में फूट-फूटकर रोए कातिल मुस्कान और प्रेमी साहिल, जेल अधीक्षक से हाथ जोड़कर कही ये बात
मेरठ समेत आसपास के जिलों में भी प्रदूषण का स्तर कम दिखाई देगा| सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर यूपी शाही का कहना है कि तीन दिन तक मौसम में बदलाव दिखाई देगा।
बूंदाबांदी भी हो सकती है और तेज धूल भरी आंधी चलने से भी मौसम बिगड़ेगा, जिस तेजी से तापमान में बढ़ोतरी हो रही थी। वहीं पिछले तीन दिन से अब तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है।