पूर्व उपमुख्यमंत्री व राज्यसभा सांसद डॉ दिनेश शर्मा ने कहा कि पूरे देश में एक साथ चुनाव न होने से लगातार पूरे देश की मशीनरी चुनाव में ही व्यस्त रहती है इसलिए अब वक्त की जरूरत है देश की जनता जनांदोलन बनाकर राष्ट्र हित के लिए एक राष्ट्र एक चुनाव के लिए देश का जनमत बने। यह अवधारणा न केवल चुनावी प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करती है, बल्कि संसाधनों की बचत, प्रशासनिक सुगमता और विकास को गति देने में भी अहम भूमिका निभाएगी।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की भावी पीढ़ी के सुनहरे भविष्य के लिए ‘एक राष्ट्र एक चुनाव’ पर चर्चा शुरू की है। समय के साथ सबको बदलना चाहिए। मौजूदा समय भारत की आर्थिक प्रगति की यात्रा है।
भाजपा जिलाध्यक्ष ठाकुर शिव कुमार राणा ने कहा कि ‘एक राष्ट्र एक चुनाव’ से मतदाताओं के लिए भी सुविधा होगी कि जिससे मतदान प्रतिशत में भी वृद्धि निश्चित है। जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी ने कहा कि ‘एक राष्ट्र एक चुनाव’ से नीतियों में अधिक निश्चिंतता आएगी और नीतिगत निर्णय लेने में मजबूती मिलेगी।