सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि सोमवार का दिन इस सीजन में सबसे गर्म दिखाई दिया। तापमान बढ़ने से दिन भर लू का असर दिखाई दिया। अभी दो-तीन दिन तक मौसम के तेवर ऐसे ही रहेंगे और गर्मी परेशान करेगी। लू का असर दिखाई देगा और तापमान में भी बढ़ोतरी होगी।
सोमवार को मेरठ का एयर क्वालिटी इंडेक्स भी तेजी से बढ़ गया। शहर का एक्यूआई 162 दर्ज किया गया। वहीं, नगर के अंदर गंगानगर 223, जलभीमनगर142, पल्लवपुरम 121, बेगमपुल 132 दिल्ली रोड 170 दर्ज किया गया।
अधिकतम तापमान- 39.1
न्यूनतम तापमान- 24.0
सूर्याेदय- 05:47 am
सूर्यास्त - 06:49 pm