सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है की मौसम विभाग ने आगामी पांच दिन तक मौसम के गर्म रहने के अलर्ट जारी किया है साथ ही दिन में लू असर भी दिखाई देगा।
तापमान 40 से 41 डिग्री तक पहुंच सकता है। इस बीच प्रदूषण का लेवल भी सामान्य से ऊपर पहुंच गया। मेरठ का एयर क्वालिटी इंडेक्स 200 के आसपास चलने से हवा खराब हो गई है।
पिछले तीन दिन से लगातार प्रदूषण में बढ़ोतरी हुई है। मेरठ का एक्यूआई 196 दर्ज किया गया। शहर में जयभीमनगर 173, गंगानगर 252, पल्लवपुरम 162, बेगमपुल 188, दिल्ली रोड 190 एक्यूआई दर्ज किया गया है। कई दिन से प्रदूषण में बढ़ोतरी हो रही है। दिल्ली रोड पर मंगलवार को भी धूल का गुबार दिखा।
सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि अगले पांच दिन 27 अप्रैल तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।