फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: मेरठ में बनेगा एसडीआरएफ और एनडीआरएफ स्टेशन, प्रभारी मंत्री ने किसानों को लेकर जानें क्या कहा

Wed, 23 Apr 2025 12:04 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

मेरठ के प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह ने संचारी रोग, भूसा बैंक, विकास एवं सुरक्षा के संबंध में बैठक की। उन्होंने अफसरों को जरूरी दिशा निर्देश दिए। किसानों और पशुपालकों को लेकर खास बातें कहीं।
विज्ञापन
सर्किट हाउस में बैठक करते प्रभारी मंत्री। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विकास और सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता में है। सभी विभाग तीन माह की कार्य योजना तैयार करें। भूसा बैंक बनाएं और जिले में एसडीआरएफ व एनडीआरएफ स्टेशन का प्रस्ताव तैयार करके शासन को भेजें। संचारी रोगों से बचाव के लिए सफाई पर विशेष ध्यान रखा जाए। यह निर्देश मंगलवार को पशुधन एवं दुग्ध विकास और मेरठ के प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह ने सर्किट हाउस में संचारी रोग, भूसा बैंक, विकास एवं सुरक्षा के संबंध में अधिकारियों के साथ बैठक में दिए। 
विज्ञापन

 

उन्होंने कहा कि जिले में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने के लिए अच्छे कार्य करते रहें। कोई भी फरियादी व पीड़ित आता है तो उसकी सुनवाई करें। पुलिस सूर्यास्त से पूर्व क्षेत्र में निकले और भ्रमण करे। सरकार के सकारात्मक प्रयासों से आज प्रदेश में सुरक्षा का बेहतर माहौल है। उन्होंने जिले में एसडीआरएफ, एनडीआरएफ स्टेशन, फायर स्टेशन आदि की समीक्षा की। कहा कि सभी विभाग विकास कार्यों की तीन माह की कार्य योजना तैयार करें। विकास कार्यों में तेजी लाई जाए। उनकी नियमित समीक्षा की जाए। निर्धारित समय में निर्माण कार्य व परियोजनाओं को समय से पूरा किया जाए।
 

उन्होंने कहा कि प्रदेश में संचारी रोग अभियान चलाया जा रहा है। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में साफ-सफाई, एंटीलार्वा छिड़काव, फॉगिंग, पशुओं का टीकाकरण कराया जाए। गोशालाओं में चारे की कमी नहीं रहनी चाहिए। इसके लिए जिला स्तर पर भूसा बैंक स्थापित किया जाए। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए कि देशी नस्ल सुधार कार्यक्रम को तेज करके कृत्रिम गर्भाधान अधिक से अधिक कराकर किसानों को लाभान्वित किया जाए। इससे किसानों की आय में बढ़ोतरी होगी। 
विज्ञापन

इस अवसर पर एसएसपी विपिन ताडा, सीडीओ नूपुर गोयल, अपर निदेशक पशुपालन मनोज अग्रवाल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. अशोक कटारिया, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डा. संदीप कुमार आदि मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें