फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेस्ट यूपी मौसम: दिन में गर्मी का असर बरकरार, रात में थोड़ी राहत; बारिश थमते ही एक्यूआई 200 के पार

Mon, 05 Oct 2026 11:13 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ में बारिश थमने के बाद दिन में तेज धूप से गर्मी का असर बना हुआ है। अधिकतम तापमान 35 डिग्री के आसपास है, जबकि बारिश रुकने के बाद एक्यूआई 200 के पार पहुंच गया है।
विज्ञापन
मेरठ का मौसम फिर बदल गया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में बारिश थमने के बाद मौसम ने फिर करवट ली है। दिन में तेज धूप के कारण गर्मी का असर बना हुआ है और अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास टिका है। वहीं, रात में हवा में नमी बढ़ने से मौसम अपेक्षाकृत राहत देने लगा है। सुबह और देर रात हल्की ठंडक का अहसास भी होने लगा है।

विज्ञापन


दिन में तेज धूप, रात में राहत
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले दो-तीन दिन मौसम में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। दिन में धूप तेज रहने के कारण तापमान सामान्य से कुछ अधिक रह सकता है। वहीं, रात के समय नमी बढ़ने से मौसम सुहावना रहने की संभावना है।

बारिश के बाद वातावरण में आई ठंडक का असर अभी रात के तापमान पर बना हुआ है। इससे सुबह और देर रात मौसम में हल्की ठंडक महसूस की जा रही है।

यह भी पढ़ें: यूपी: पुलिस भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा शुरू, पहले दिन 800 अभ्यर्थी दौड़े; 25 मिनट में 4.8 किमी की चुनौती

विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश रुकी तो फिर बढ़ने लगा प्रदूषण
लगातार बारिश के दौरान हवा साफ होने से मेरठ में प्रदूषण का स्तर काफी कम हो गया था। अब बारिश रुकने के बाद वायु प्रदूषण फिर बढ़ने लगा है। मेरठ में वायु गुणवत्ता सूचकांक यानी एक्यूआई 200 के पार पहुंच गया है।

हवा में धूल और प्रदूषक कणों की मात्रा बढ़ने से सुबह और शाम प्रदूषण का असर अधिक महसूस किया जा सकता है। विशेषज्ञों के अनुसार यदि अगले कुछ दिनों तक बारिश नहीं हुई और हवा की गति कम रही तो प्रदूषण का स्तर और बढ़ सकता है। ऐसे में सुबह खुले में व्यायाम करने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

किसानों को भी मिली राहत
बारिश रुकने के बाद खेतों में जलभराव की समस्या वाले क्षेत्रों में धीरे-धीरे राहत मिल रही है। धूप निकलने से खेतों में अतिरिक्त नमी कम होने लगी है। किसान खरीफ फसलों की देखभाल के साथ आगामी रबी सीजन की तैयारियों में जुट सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें