फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: डिग्गी पर दो पक्ष भिड़े, पुलिस की कार्रवाई तेज; शराब के नशे में मिले थानेदार व चौकी प्रभारी लाइन हाजिर

Tue, 09 Dec 2025 11:47 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के मकबरा डिग्गी में दो पक्षों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया। इस बीच एसएसपी ने शराब के नशे में ड्यूटी पर मिलने पर थानेदार धीरज सिंह और केसरगंज चौकी प्रभारी प्रमोद कुमार को लाइन हाजिर कर दिया। मामला अब शहर में चर्चा का विषय है।

विज्ञापन
एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के मकबरा डिग्गी क्षेत्र में सोमवार देर शाम दो पक्षों के बीच मारपीट और हंगामा होने से इलाके में तनाव की स्थिति बन गई। सूचना पर रेलवे रोड थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कई लोगों को हिरासत में लेकर थाने ले आई।

विज्ञापन


पीड़ित पक्ष ने एसपी सिटी से मुलाकात कर पूरी घटना की लिखित शिकायत की और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। एसपी सिटी ने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

यह भी पढ़ें: UP: 'वंदे मातरम' पर कैराना सांसद इकरा हसन का जोरदार संबोधन, समझाया अर्थ, संसद में बजी तालियां 

विज्ञापन
विज्ञापन

ड्यूटी पर शराब के नशे में मिले थानेदार और चौकी प्रभारी
घटना के बाद पुलिस विभाग में उस समय हड़कंप मच गया जब जांच के दौरान रेलवे रोड थाने के थानेदार धीरज सिंह शराब के नशे में पाए गए। एसएसपी मेरठ ने उन्हें तुरंत लाइन हाजिर कर दिया। 

इसके अलावा केसरगंज चौकी प्रभारी प्रमोद कुमार पर भी शराब पीकर ड्यूटी पर रहने का आरोप लगा। जब उसे डॉक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया, तो वह रास्ते से ही फरार हो गया। उसके खिलाफ भी विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

पुलिस विभाग में मचा हड़कंप
दोनों अधिकारियों के नशे में पाए जाने के बाद पुलिस विभाग में चर्चा तेज है। एसएसपी ने साफ कहा है कि ड्यूटी पर लापरवाही और अनुशासनहीनता किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें