फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: बारिश से बदला मौसम, विशेषज्ञों ने आंधी को लेकर कह दी बड़ी बात, जानें किन फसलों को हुआ नुकसान

Sun, 25 May 2025 12:53 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 28 मई तक ऐसा ही मौसम बने रहने की संभावना है। वहीं आम के साथ ही बेल वाली फसलों को भी आंधी-बारिश से नुकसान हुआ है। 
विज्ञापन
रविवार सुबह बारिश से मेरठ के स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में भरा पानी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दो-तीन दिन से पड़ रही उमस भरी गर्मी के बीच रविवार सुबह तेज बिजली की चमक के साथ आंधी और बारिश ने मौसम को बदल दिया। गर्मी से राहत मिली। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो 28 तक मौसम ऐसे ही रहने के आसार हैं।
विज्ञापन

 

पिछले एक सप्ताह से मौसम में काफी बदलाव देखने को मिल रहा है। कभी आंधी बारिश तो कभी उमेश भरी गर्मी से शहरवासी हलकान हैं। शनिवार का दिन भी गर्म रहा और उमस के चलते लोग परेशान रहे।  लेकिन रविवार की सुबह सवेरे ही बिजली की तेज चमक के साथ मौसम बदल गया। तेज बारिश ने मौसम को खुशनुमा बना दिया। दिन में भी बारिश की संभावना बनी हुई है।
 

सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर यूपी शाही का कहना है कि 28 मई तक का मौसम के ऐसे ही बने रहने के आसार हैं। बीच-बीच में बारिश और उमस का असर दिखाई देगा। तेज हवा और आंधी के साथ मौसम बदलेगा। 10 से 20 मिलीमीटर बारिश होने की संभावना है। 
 
विज्ञापन

बारिश होने से जहां आम की फसल को काफी नुकसान पहुंच रहा है। वहीं किसानों ने जो अपने खेतों में बेल वाली फसल को लगा रखा है, उसमें भी काफी नुकसान पहुंच रहा है। पिछले एक सप्ताह में हुई दो बार आंधी और बारिश से फसलों को नुकसान हुआ है।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें