फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: रिमझिम बारिश से बदल गया मौसम, गर्मी से मिली राहत, जानें कैसा रहेगा अगले दो दिनों का मौसम

Sun, 29 Jun 2025 10:56 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

Weather Report: मेरठ में रविवार सुबह से ही आसमान पर बादल छा गए। कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश होने लगी। आज पूरे दिन और अगले दो दिनों में बारिश होने के आसार नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
शहर में इंदिरा चौक के पास बारिश में गुजरते वाहन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिछले एक सप्ताह से मौसम में लगातार बदलाव के चलते गर्मी परेशान कर रही थी। उमस के चलते हाल बेहाल हो रहा था। रविवार को सुबह से ही मौसम बदल गया। आसमान पर काले बादल छाए और हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई, जिससे मौसम खुशनुमा हो गया।
विज्ञापन

 

भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान संस्थान मोदीपुरम के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एम शमीम का कहना है कि मौसम में बदलाव के साथ बारिश भी शुरू हो गई है। आगामी 2 दिन तक मानसून की अच्छी बारिश होने के आसार हैं। मानसून पूरे देश में दस्तक दे चुका है। फिलहाल मेरठ में अभी अच्छी बारिश का इंतजार है। अमूमन 27 जून तक मेरठ में मानसून पहुंच जाता है, मगर इस बार दो-तीन दिन लेट हो गया। 
 
विज्ञापन

मानसून की पूरी बारिश मेरठ समेत आसपास के जिलों में होगी। सुबह से ही बदले मौसम के बीच रिमझिम बारिश ने दिन के तापमान और उमस को भी काम कर दिया है। बारिश के होने से जहां एक क्वालिटी इंडेक्स 100 से नीचे आ जाएगा। वहीं शहर वासियों को गर्मी से भी राहत मिलेगी। यह बारिश फसलों के लिए भी काफी लाभकारी होगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें