फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: शादी से पहले युवती ने खाया जहर, रिश्ता टूटने पर पिता ने दी जान, गांव के युवक से चल रहा प्रेम प्रसंग

Sun, 29 Jun 2025 10:30 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

Suicide Case: खरखौदा के गांव की एक युवती का पड़ोसी युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा है। परिजनों को पता चला तो उसका रिश्ता कहीं और तय कर दिया। वह अपने प्रेमी के साथ चली गई थी। पुलिस ने दोनों बरामद कर लिया था, मगर रिश्ता टूट गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खरखौदा क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती शादी से पहले घर छोड़कर प्रेमी संग चली गई। पुलिस ने उसे बरामद कर परिजनों को सौंपा तो उसने जहरीला पदार्थ खाकर जान देने की कोशिश की। युवती तो बच गई, लेकिन उसके पिता ने फांसी लगाकर जान दे दी। कुछ दिन पूर्व बिचौलिये की भी हार्ट अटैक से मौत हो गई थी।
विज्ञापन




 

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती का पड़ोस के गांव के दूसरी जाति के युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। परिजनों के कहने पर गांव के ही एक व्यक्ति ने युवती का रिश्ता समाज के ही युवक से तय करा दिया। करीब 15 दिन पूर्व युवती प्रेमी संग घर से चली गई। पुलिस में दोनों को बरामद कर लिया। परिजनों ने इस मामले में किसी तरह की कार्रवाई से इन्कार कर दिया और युवती को घर ले आए। 

 
विज्ञापन

युवती ने घर पहुंचते ही ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे हापुड़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के बाद युवती सकुशल अपने घर लौट आई। बताया जा रहा है कि 18 जून को शादी तय कराने वाले बिचौलिये की हार्ट अटैक से मौत हो गई जबकि आहत पिता ने 26 जून को फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना शव का अंतिम संस्कार कर दिया। सीओ किठौर प्रमोद कुमार का कहना है कि युवती के पिता की खुदकुशी का मामला संज्ञान में नहीं आया है।

ये भी देखें...
न हाथ कांपे न कलेजा: बागपत में दुधमुहीं बच्ची की छीनीं सांसे, सास-ससुर विवाद में मां ने उतारा मौत के घाट    
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें