फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: पानी के टैंकर ने बाइक सवार मजदूरों को कुचला, दो की मौत, एक घायल, बाफर में कार ने बरातियों को रौंदा

Thu, 09 Feb 2023 12:16 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ में हुए दो अलग अलग हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। पहला हादसा तेज रफ्तार कार के बरातियों में घुसने के कारण हुआ जहां कार की चपेट में आकर एक बराती की मौत हो गई, वहीं किठौर में गुरुवार सुबह पानी के टैंकर की चपेट में आने से बाइक सवार दो मजदूरों की मौत हो गई।
विज्ञापन
टैंकर की टक्कर से हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में हुए दो अलग-अलग हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि कई घायल हो गए। मेरठ के बागपत मार्ग में बुधवार देर रात एक तेज रफ्तार कार बरातियों में घुस गई और कई लोगों को कुचल डाला। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन से ज्यादा घायल हो गए। वहीं किठौर में पानी के टैंकर की चपेट में आने से बाइक सवार दो मजदूरों की मौत हो गई। वहीं हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाबुझाकर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मेरठ में बागपत मार्ग पर गांव वाफर में स्थित मंडप के सामने एक कार ने बरातियों को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि तीन घायल हुए हैं। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया और मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए।  

यह भी पढ़ें: Meerut News Live: बागपत में किसान की गोली मारकर हत्या, जिला पंचायत वार्ड-35 नूरपुर तृतीय के लिए मतदान जारी
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरा हादसा आज सुबह किठौर थानाक्षेत्र में हुआ जहां जीने वाले रास्ते पर बन रहे बाईपास पर पानी के टैंकर की चपेट में आने से शाजापुर निवासी नीरज पुत्र बिलोरी और राहुल पुत्र वेदों की मौत हो गई, जबकि विजेंद्र पुत्र जय भगवान गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया गया कि ये तीनों लोग मजदूरी के लिए अपनी बाइक पर सवार होकर हापुड़ जा रहे थे। मौके पर ट्रक चालक को बुलाने के लिए लोगों ने जाम लगा दिया। लोग मौके हंगामा कर रहे हैं। पुलिस मौके पर पहुंची ओर लोगों को समझाकर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें