फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: विनीत शारदा बोले-भाजपा के साथ हर वर्ग, जीतेगी 411 सीटें, मोदी की गारंटी पर जनता ने लगाई जीत की मुहर

Sun, 19 May 2024 02:46 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
मेरठ में भाजपा नेता विनीत शारदा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेरठ में पत्रकारों से बात करते हुए भाजपा नेता विनीत शारदा ने कहा कि मोदी की गारंटी पर लोगों ने जीत की मुहर लगा दी है। शहजादे और नवाबजादों को जनता हटा हट करने वाली है। व्यापारी सम्मेलन में भाजपा को सराहा जा रहा है। राहुल गांधी प्रथम सांसद फिरोज खान का नाम नहीं ले रहे। बाबा का नाम लेने में शर्मिंदगी क्यों महसूस कर रहे हैं। रायबरेली की जनता उनसे पूछ रही है अब तक क्या किया।

विज्ञापन


अगर ये लोग सत्ता में आए तो व्यापारियों की संपत्ति अल्प संख्यक समाज को बांट देंगे। प्रियंका जान रही हैं कि अमेठी और रायबरेली में भाजपा जीतने वाली है। मैनपुरी, कन्नौज और आजमगढ़ में सपा की जमानत जब्त होनी तय है।

प्रदेश की सभी सीटों पर कमल खिलेगा। 22 लोकसभा में मैने बैठकें की और व्यापारियों के सम्मेलन किए जिसमें साफ हो रहा है मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। केजरीवाल के घर में महिला राज्यसभा सांसद से बदसलूकी पर पीए के समर्थन में मार्च किया जा रहा है, जबकि मनीष सिसौदिया, संजय सिंह के जेल जाने पर केजरीवाल ने कोई मार्च नहीं निकाला।
विज्ञापन


मोदी के विकास और जनता के प्रति समर्पित भाव पर जनता उन्हें चुन रही है। सहारनपुर, रायबरेली, आजमगढ़, अमेठी में विपक्ष फाइट मान रही है, लेकिन प्रदेश की सभी 80 सीटें भाजपा जीत रही है। आलोक सिसौदिया, अमित शर्मा, उमेश शर्मा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें