फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: भावनपुर में हत्या के विरोध में ग्रामीणों का प्रदर्शन, एसपी कार्यालय कूच से पहले पुलिस ने रोका

Tue, 17 Feb 2026 04:17 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के भावनपुर क्षेत्र में रेलवे कर्मचारी विवेक चौहान की हत्या के विरोध में ग्रामीण ट्रैक्टर-ट्रॉली से एसपी कार्यालय जा रहे थे। पुलिस ने हाईवे पर रोककर उन्हें आगे बढ़ने से रोका, जिसके बाद ग्रामीण पैदल ही कूच कर गए।
विज्ञापन
हंगामा करते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के भावनपुर थाना क्षेत्र के गांव बक्सर निवासी विवेक चौहान रेलवे में की-मैन के पद पर तैनात थे। चार जनवरी को थाना मंडली क्षेत्र के अजरादा चौराहे के पास बदमाशों ने चाकू से गोदकर उनकी हत्या कर दी थी। घटना के बाद से ही परिजनों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।

विज्ञापन


कार्रवाई न होने पर एसपी कार्यालय कूच का निर्णय
मंगलवार सुबह परिजनों और ग्रामीणों ने पुलिस द्वारा ठोस कार्रवाई न किए जाने का आरोप लगाते हुए एसपी कार्यालय जाने का निर्णय लिया। ग्रामीण ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरकर गांव से मेरठ के लिए रवाना हुए।

यह भी पढ़ें: PM Modi Meerut Visit: पीएम नरेंद्र मोदी 22 को जनसभा को करेंगे संबोधित, रैपिड रेल में बच्चों संग करेंगे सफर

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने हाईवे पर रोका, फिर भी पैदल निकले ग्रामीण
इस दौरान सुधीर कुमार (सीओ सदर देहात) समेत भारी पुलिस बल ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। इसके बावजूद ग्रामीण ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर किला परीक्षितगढ़ रोड स्थित हाईवे तक पहुंच गए।

पुलिस ने हाईवे पर दोबारा ट्रैक्टर-ट्रॉली के सामने वाहन लगाकर उन्हें रोक दिया। इसके बाद ग्रामीण ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर पैदल ही एसपी कार्यालय की ओर रवाना हो गए।

मामले में कार्रवाई की मांग
ग्रामीणों और परिजनों का कहना है कि हत्या के इतने दिन बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें