फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्त बना दुश्मन: विजय हत्याकांड का खुलासा, शराब के नशे में दोस्त ने रेत दिया गला, आरोपी गिरफ्तार

Fri, 03 Oct 2025 12:46 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ मवाना में विजय कुमार की हत्या का खुलासा हो गया है। शराब पीते समय दोस्त निर्दोष से हुई कहासुनी के बाद उसने चापर से विजय का गला रेतकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है।

विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के मवाना कस्बे में हस्तिनापुर रोड स्थित बेरियो वाला श्मशान के पास स्थित बाग में गांव सैदीपुर निवासी विजय कुमार (48) की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया। विजय की हत्या चापर से गला रेतकर उसके ही दोस्त निर्दोष ने की थी।

विज्ञापन


शराब पीने के दौरान कहासुनी होने पर निर्दोष ने वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद आरोपी चाकू लेकर घर चला गया था। मवाना पुलिस ने बृहस्पतिवार देर रात आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें: UP: सिर...सीने और पेट में मारीं गोलियां, कत्ल करने से पहले कपड़ा व्यापारी संग दोस्तों ने किया ये काम; फिर मारा 

विज्ञापन

मवाना थाना क्षेत्र के गांव सैदीपुर निवासी नरेंद्र ने बेरियो वाला श्मशान के पास ठेके पर खेत ले रखे हैं। बुधवार सुबह 8:30 बजे के आसपास वह अपने खेतों पर गया था। खेत के पास स्थित बाग में चारपाई पर लहूलुहान एक व्यक्ति का शव पड़ा था।

मृतक की पहचान हस्तिनापुर के प्रभात नगर निवासी विजय कुमार के रूप में हुई थी। मवाना क्षेत्राधिकारी पंकज लवानिया ने बताया कि पकड़े गए हत्यारोपी से पूछताछ की जा रही है। दोनों हस्तिनापुर के ही निवासी हैं। कई साल से एक साथ रहते थे। शराब पीने के आदी हैं। शराब पीने के दौरान कहासुनी होने पर हत्या की वारदात की गई है।
विज्ञापन

दो साल पहले जमानत पर जेल से छूटा था विजय 
मवाना पुलिस के अनुसार, विजय अविवाहित था और 2015 में दयाराम उर्फ दयानाथ हस्तिनापुर की हत्या के आरोप में जेल गया था। दो साल पहले जमानत पर जेल से बाहर आया था। पांच भाइयों में वह तीसरे नंबर का था। उसके दो भाइयों की मृत्यु हो चुकी है। बड़ा भाई जगन्नाथ ई-रिक्शा चलाता है जबकि छोटा दिव्यांग है। पिता की भी मौत हो चुकी है। मां हस्तिनापुर में रहती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें