फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: विजय कुमार ने किया एलान, पुरानी पेंशन बहाल नहीं हुई तो 2024 से पहले होगा बड़ा आंदोलन

Mon, 30 Jan 2023 05:04 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

Meerut News : अटेवा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार ने बड़ा एलान किया है। कहा कि अगर पुरानी पेंशन बहाल नहीं हुई तो 2024 से पहले बड़ा आंदोलन होगा।
विज्ञापन
फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में अटेवा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार ने कहा कि अगर पुरानी पेंशन बहाल नहीं हुई तो 2024 से पहले एक बड़ा आंदोलन होगा। सरकार को इसका नतीजा भुगतना होगा। जिस प्रकार से 1857 की क्रांति की शुरुआत मेरठ से हुई थी, इसी तरह मेरठ से ही पुरानी पेंशन बहाल कराने को लेकर आंदोलन की शुरुआत होने जा रही है। वह यहां जेल चुंगी स्थित रामलीला ग्राउंड में सभा को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष चंद्रहास ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाल कराने को लेकर ही यहां सभा आयोजित की गई है। जल्द ही अब रणनीति बनाकर आगे की योजना बनाई जाएगी। लोकसभा चुनाव से पूर्व अब रैलियां निकाली जाएंगी। दिल्ली में एक महारैली निकालकर सरकार को जगाने का कार्य किया जाएगा। 

इस मौके पर सभा में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों से हजारों की संख्या में शिक्षक व अन्य राज्य कर्मचारी शामिल हुए। बड़ी संख्या में महिला कर्मचारियों ने भी सभा में भागीदारी निभाई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: बड़े अरमानों से दुल्हन लाया था पारस, अचानक हुआ कुछ ऐसा, शादी के अगले दिन ही उठानी पड़ी पत्नी की अर्थी
विज्ञापन


उन्होंने पुरानी पेंशन को जल्द से जल्द बहाल करने की मांग रखी। इसके उपरांत सभी कर्मचारियों ने जेल चुंगी से लेकर डीएम कार्यालय तक पैदल मार्च निकाला। इस दौरान अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन अधिकारियों को सौंपा।

यह भी पढ़ें: Suicide: बहन की शादी से परवान चढ़ी मोहब्बत, दुष्यंत से फैज बनते ही करने लगा था ये काम, फिर उठाया खौफनाक कदम

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें