धमकी से परेशान गाड़ी मालिक ने वसूली करते वीडियो बना लिया और शुक्रवार को वायरल भी कर दिया। मामला पुलिस अधिकारियों तक पहुंचा। वीडियो में दरोगा गाड़ियों के मालिक से महीने के रुपये ले रहा है और अन्य ड्राइवरों को धमकी दे रहा है कि महीने में रुपये नहीं दिया तो जेल भेजने की धमकी दी जा रही है।
वीडियो में दरोगा रुपये लेते साफ दिखाई दे रहे हैं और धमकी देते हुए भी। इस मामले में पुलिस अधिकारियों ने जांच शुरू करा दी है और सीओ ब्रह्मपुरी अमित कुमार राय से इस पूरे प्रकरण की जांच रिपोर्ट मांगी। एसपी सिटी विनीत भटनागर का कहना कि जांच रिपोर्ट के बाद दरोगा पर कार्रवाई होगी। पीड़ितों से भी इसकी जानकारी ली जाएगी और उनके बयान भी दर्ज होंगे।
एसएसपी की हिदायत भी नजरअंदाज
एसएसपी अजय साहनी ने गूगल मीट पर ऑनलाइन क्राइम मीटिंग में सभी थानेदारों को हिदायत दी थी। इसके बावजूद भी वसूली का धंधा बंद नहीं हुआ। ऐसे कुछ पुलिसकर्मियों की वजह से पुलिस विभाग की बदनामी हो रही है।