फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: सब्जियों की कीमतें हुईं धड़ाम, 10 kg तक पहुंचा रेट, टमाटर के दाम में भी गिरावट, अब थाली में सजेगा सलाद

Sat, 05 Aug 2023 12:07 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

Vegetables Rates : मौसम साफ होते ही सब्जियों के दाम धड़ाम हो गए हैं। शनिवार को सब्जी मंडी में सब्जियों के दाम 10 किलो तक पहुंच गए। जानिए आखिर टमाटर के भाव का क्या हाल है।
विज्ञापन
सब्जियों का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मौसम साफ होते ही मेरठ की नवीन सब्जी मंडी में 200 कैरेट से अधिक टमाटर पहुंच गया, जिसके चलते शनिवार को सब्जी मंडी में टमाटर थोक में 80 से 100 किलो बेचा गया।

विज्ञापन


वहीं, मंडी में ही टमाटर फुटकर में 100 से 120 रुपये किलो बेचा गया है। इसके अलावा अन्य सब्जियों के दाम भी काफी नीचे आ गए हैं।

बताया गया कि नवीन सब्जी मंडी में फुटकर में लौकी 10 किलो, करेला 20 किलो, बैंगन 20 किलो, भिंडी 30 किलो, आलू 12 से 13 किलो, शिमला मिर्च 100 किलो पहुंच गई है। 
विज्ञापन

नवीन सब्जी मंडी एसोसिएशन के प्रधान पदम कुमार सैनी का कहना है कि मौसम साफ होने से मंडी में सब्जियों की आवक बढ़ी है। शनिवार को मंडी में इतना टमाटर पहुंच गया कि 50 प्रतिशत भी नहीं बिक पाया। अब बचा हुआ टमाटर कल बेचा जाएगा। वहीं, टमाटर की बढ़ती आवक को देखते हुए दाम और नीचे आने की संभावना है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें