फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाजी याकूब पर शिकंजा: बेटे इमरान-फिरोज पर जल्द होगी बड़ी कार्रवाई, जारी हुआ नोटिस पर एडीएम ने दिया ये मौका

Sat, 05 Aug 2023 11:07 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

Meerut News : मेरठ में हाजी याकूब पर शिकंजा कसता जा रहा है। अब याकूब के बेटे इमरान और फिरोज पर जल्द बड़ी कार्रवाई होगी। एडीएम ने नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
बेटों के साथ हाजी याकूब कुरैशी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी के परिवार की मुसीबतें बढ़ने वाली हैं। अवैध मीट फैक्टरी संचालन और गैंगस्टर के मामले में याकूब के बेटे फिरोज और इमरान पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई के बाद अब जिला बदर के लिए नोटिस जारी कर दिया गया है। एडीएम सिटी ने उनको अपना पक्ष रखने का मौका दिया है। इससे पहले कोतवाली पुलिस ने गुंडा एक्ट में कार्रवाई की थी।

विज्ञापन


31 मार्च 2022 को पूर्व मंत्री हाजी याकूब की हापुड़ रोड स्थित मीट फैक्टरी पर पुलिस ने छापा मारा था। अवैध रूप से मीट फैक्टरी चलाने के मामले में हाजी याकूब, बेटे फिरोज और इमरान समेत पंद्रह से अधिक लोगों के खिलाफ खरखौदा थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई थी।

इसके बाद हाजी याकूब परिवार समेत फरार हो गए। पुलिस ने पुराने मुकदमों का इतिहास निकालते हुए हाजी याकूब, फिरोज और इमरान के खिलाफ गैंगस्टर की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। याकूब तो इस मामले में जेल में बंद है। इमरान और फिरोज जमानत पर हैं। पुलिस ने इनकी करोड़ों रुपये की संपत्ति भी जब्त कर ली है। पुलिस ने कारों को भी जब्त कर लिया है।

यह भी पढ़ें: पंचायत का फैसला: बिन ब्याही मां से ही शादी करेगा प्रेमी, इनकार किया तो हुक्का-पानी बंद करने का सुनाया फरमान
विज्ञापन

जुलाई महीने में कोतवाली पुलिस ने इमरान और फिरोज पर गुंडा एक्ट में केस दर्ज करते हुए जिला बदर की रिपोर्ट एसएसपी रोहित सिंह सजवाण को भेज दी थी, एसएसपी ने रिपोर्ट डीएम को भेज दी थी।

वहीं, शुक्रवार को एडीएम सिटी की तरफ से इमरान और फिरोज को जिला बदर की कार्रवाई को लेकर नोटिस जारी कर दिया गया है। दोनों एडीएम कोर्ट में अपने अधिवक्ता के माध्यम से पक्ष रखेंगे।

यह भी पढ़ें: UP: मंदिर के बाद कलक्ट्रेट में ड्रेस कोड लागू, DM का आदेश, जींस-टीशर्ट पहन दफ्तर नहीं आ सकेंगे कर्मचारी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें