फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: वट सावित्री व्रत पर महिलाओं ने की वट वृक्ष की पूजा, परिक्रमा कर परिवार के लिए मांगी सुख-समृद्धि

Fri, 19 May 2023 11:44 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

वट सावित्री व्रत आज शोभन योग में मनाया जा रहा है। इस दिन खास गजकेसरी योग भी बन रहा है। इस दिन महिलाओं ने वट वृक्ष की परिक्रमा कर परिजनों की खुशहाली की कामना की। वहीं आज शनि जयंती भी मनाई जा रही है।
विज्ञापन
सावित्री वट पूजा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वट सावित्री व्रत आज शोभन योग में पड़ रहा है और बृहस्पति तथा चंद्रमा एक साथ मेष राशि में होकर गजकेसरी राजयोग बना रहे हैं। ज्योतिषाचार्य अंकित चौधरी बताते हैं कि वट सावित्री व्रत के साथ ही इसी दिन शनि जयंती भी है। शनि मंदिरों में भगवान शनि पूजा व उपासना कष्टों से मुक्ति दिलाएगी। 

विज्ञापन


ज्योतिषाचार्य अमित गुप्ता ने बताया कि गुरुवार को रात 9.42 पर अमावस्या का आरंभ हो रहा है। समापन शुक्रवार को रात 9.22 पर होगा। ऐसे में सूर्योदयिनी तिथि के अनुसार 19 मई को व्रत रखा जाएगा। पूजा का मुहूर्त सवेरे 7.19 बजे से 10.45 तक श्रेष्ठ रहेगा। इस वर्ष वट सावित्री व्रत पर अनेक शुभ योग बन रहे हैं। 

यह भी पढ़ें: विश्व लुप्तप्राय प्रजाति दिवस: जो कहीं नहीं, वो बिजनौर में मिलेगा, लकड़बग्घे के पगचिह्न भी मिले

विज्ञापन
विज्ञापन

ज्योतिषविद विभोर इंदुसुत कहते हैं कि शनि जयंती पर 30 साल बाद अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ में शनि बैठकर शश नामक योग बना रहे हैं। सावित्री ने अपनी साधना और सतीत्व के बल पर यमदेव को सत्यवान के प्राण वापस लौटाने के लिए विवश कर दिया था। तभी से इस दिन को वट सावित्री व्रत के रूप में मनाया जाने लगा।

पंडित विनोद त्रिपाठी कहते हैं कि व्रत पूजन विधि के अनुसार महिलाओं को बरगद के वृक्ष को मीठे जल और दूध से सींचकर घी का दीपक जलाकर सावित्री सत्यवान की प्रतिमा, हाथ का पंखा, फल-फूल, श्रृंगार सामग्री अर्पित कर पति की दीर्घायु की कामना करें।  

क्या दान करें
-अपने पितरों के निमित्त दूध और सफेद मिठाई मंदिर में दान दें।
-किसी भी मंदिर में वट वृक्ष के नीचे तिल के तेल का दिया जलाएं।
-उड़द की दाल की खिचड़ी का प्रसाद वितरित करें। वृद्धाश्रम व कुष्ठाश्रम में भोजन सामर्थ्य अनुसार दान दें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें