वहीं रोहटा गांव में एक सब्जी विक्रेता के कोराना पॉजिटिव मिलने के बाद गांव को सील किया गया था। इस दौरान बाहर निकले लोगों पर पुलिस ने जमकर कहर बरपाया। दवाई लेने निकले दो युवकों को लाठी से पीटा। इसमें एक के हाथ और दूसरे के पैर में फैक्चर आया है।
गांव निवासी अफजाल पुत्र लियाकत अपने चचेरे भाई दानिश पुत्र असलम को अपराह्न तीन बजे बाइक पर लेकर गांव में ही चिकित्सक के यहां दवाई लेने गया था। इसी बीच थाना रोहटा में तैनात होमगार्डों ने दोनों युवकों को रोक लिया। आरोप है कि बिना कुछ पूछे ही डंडों से मारना शुरू कर दिया। इससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। यह देख ग्रामीण जमा हो गए और उन्होंने होमगार्डों का विरोध किया। यह देख होमगार्ड मौके से चले गए। परिजनों ने घायलों को अस्पताल में भर्री कराया। परिजनों ने बताया कि पिटाई से अफजाल के पैर और दानिश के हाथ में फैक्चर हो गया है। परिजन थाने में दोनों होमगार्ड की शिकायत लेकर पहुंचे।
परिजनों से थाना प्रभारी निरीक्षक उपेंद्र सिंह ने रविवार को मिलने की बात कही हैं। गौरतलब है कि थाना रोहटा में उक्त होमगार्डों की पहले भी की शिकायत ग्रामीणों द्वारा की गई हैं। अब इस घटना के बाद से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/