फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन: बैठक में अहम निर्णय, मेरठ को पांच सर्किल में बांटा, अब दिन में तीन घंटे खुलेंगी दुकानें

Fri, 29 May 2020 05:57 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
डीएम अनिल ढींगरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

रेड जोन मेरठ में लॉकडाउन के बीच बाजार खुलने के मुद्दे को लेकर शुक्रवार को बचत भवन में अहम बैठक हुई। बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार शहर को पांच सर्किल में बांटा गया है। अब जिले में सर्किल के हिसाब से दिन में सिर्फ तीन घंटे (दोपहर एक बजे से शाम चार बजे तक) के लिए दुकानें खुलेंगी। डीएम अनिल ढींगरा ने बताया कि सोमवार और बृहस्पतिवार को पहले की तरह ही संपूर्ण लॉकडाउन रहेगा। इस बैठक में डीएम, सांसद, विधायक और व्यापारिक संगठनों के अध्यक्ष और महामंत्री मौजूद रहे। 

विज्ञापन


डीएम अनिल ढींगरा ने बताया कि सिर्फ चार वार्डों को छोड़कर पूरा नगर कंटेंमेन जोन में है। ऐसे में बाजार नहीं खुलेंगे। व्यापारियों की मांग को देखते हुए सिर्फ रोस्टर के साथ एक-एक दिन तीन घंटे के लिए सर्किल के हिसाब से साफ-सफाई के लिए दुकानें खुल सकेंगी। डीएम का कहना है कि लॉकडाउन 5.0 के नियम आने के बाद आगे का निर्णय लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: लॉकडाउन 4.0 खत्म होने में तीन दिन शेष, बाजारों में उमड़ रही भीड़, जानें- पश्चिमी यूपी के जिलों का हाल
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, शहर के बाजार खोलने को लेकर संयुक्त व्यापार संघ के दोनों गुटों में खींचतान चरम पर पहुंच गई है। वहीं अब इसमें राजनीतिक दबाव पड़ना भी शुरू हो गया है। एक गुट के व्यापारी नेता बुधवार को कलक्ट्रेट में धरने पर बैठे, जिनमें तीन नेता भाजपा से जुड़े हैं। यह प्रकरण शीर्ष नेतृत्व तक भी पहुंच गया है। दूसरे गुट के नेता भी भाजपा से जुड़े हैं, जिसके चलते अब इन नेताओं में अपनी साख को बचाए रखने की मशक्कत शुरू हो गई है। लगातार बनते-बिगड़ते माहौल और शहर के व्यापारियों में बनी भ्रम की स्थिति को दूर करने के लिए डीएम ने जन प्रतिनिधियों और व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ शुक्रवार को बैठक की।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें