फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ में अभी राहत की नहीं कोई उम्मीद, कमिश्नर ने बुलाई अधिकारियों की बैठक, लिया ये निर्णय

Tue, 02 Jun 2020 05:27 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
कमिश्नर ने अधिकारियों के साथ बैठक की - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के चलते केंद्र सरकार ने एक जून से अनलॉक-1 के तहत दिशा-निर्देश जारी किए। वहीं मेरठ पहले से ही कंटेनमेंट जोन में है। इसके लिए कमिश्नर ने मंगलवार को अधिकारियों के साथ बैठक की।

विज्ञापन


कमिश्नर अनीता सी मेश्राम ने पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ विचार विमर्श किया। इस दौरान सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आठ जून तक शहर में पहले जैसी व्यवस्था लागू रहेगी। 

यह भी पढ़ें: उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बोले- तब्लीगी जमात ने फैलाया कोरोना, मेरठ के लिए कही ये अहम बात
विज्ञापन


मंडलायुक्त ने साफ कहा कि आठ जून के बाद कंटेनमेंट जोन के बाहर शासन के निर्देशों को ध्यान में रखते हुए व्यवस्थित ढ़ग से शहर को खोलने के संबंध में जिला प्रशासन आदेश जारी करें। 
विज्ञापन


उधर, जिलाधिकारी अनिल ढींगरा ने बताया कि शहर में 98 वार्ड है, जिसमें से 40 वार्ड कंटेनमेंट जोन में हैं। आठ जून तक वर्तमान व्यवस्था लागू रहेगी। इस दौरान पुलिस महानिरीक्षक प्रवीण कुमार, एसएसपी अजय साहनी, अपर आयुक्त उदयी राम, अपर जिलाधिकारी नगर अजय तिवारी, पुलिस अधीक्षक नगर अखिलेष नारायण सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें