फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साकिब ने अमन बनकर मोहब्बत की, दुष्कर्म और फिर गर्दन काटकर मौत के घाट उतारीं थी युवती

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। दौराला के जंगल में एक साल पहले अमरोहा की युवती की निर्मम हत्या में पुलिस सनसनीखेज खुलासा करेगी। साकिब ने अमन बनकर युवती से मोहब्बत की, दोस्तों के साथ मिलकर दुष्कर्म किया और फिर गर्दन काटकर उसकी हत्या कर दी। दरअसल यह मामला लव जिहाद का है। अमरोहा की रहने वाली एक युवती का शव दौराला के जंगल में जून 2019 में मिला था। युवती को किसने और क्यों मारा यह राज 1 साल से दबा हुआ था। पुलिस तमाम बिंदु पर काम कर रही थी, लेकिन कोई भी सुराग नहीं लगा। दौराला पुलिस ने लुधियाना के रहने वाले साकिब व उसके परिजनों को हिरासत में ले लिया है। पूछताछ में पता चला है कि साकिब अमरोहा में कपड़े बेचने की काम किया करता था। जहां उसकी मुलाकात एक युवती से हुई। साकिब ने धर्म बदलकर अपना नाम युवती को अमन बताया। साकिब अमन बनकर युवती से बातचीत करता रहा और दोनों के बीच प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। साकिब ने युवती को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। इससे पहले युवती को साकिब की घिनौनी हरकत के बारे में पता चलता है कि साकिब ने युवती की हत्या की प्लानिंग बना ली। साकिब ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर युवती के साथ पहले गैंगरेप किया और फिर उसकी हत्या कर दी। पुलिस से भी कर ली थी आरोपी ने सेटिंग पुलिस के अनुसार आरोपी साकिब बहुत ही शातिर है। छह महीने पुलिस की जांच में साकिब का नाम आया था। लेकिन साकिब ने पुलिस से सेटिंग कर मामले को रफा दफा कर दिया था। अब युवती की हत्या के मामले में साकिब बेनकाब हुआ तो पुलिस की पोल खुल गई। इस मामले में पुलिस पर गंभीर आरोप लग रहे हैं। बताया गया है कि दौराला थाने में तैनात एक सिपाही को एसएसपी ने हटा दिया है, जिसकी भूमिका संदिग्ध बताई गई थी। गजेंद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें