फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ में कोरोना के 19 नए मामले, मुजफ्फरनगर की किशोरी समेत दो की मौत, अब तक 43 लोग गंवा चुके हैं जान

Wed, 10 Jun 2020 05:35 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
मेरठ में कोरोना से 42वीं मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में बुधवार को कोरोना के 19 मामले सामने आए हैं। जबकि दो की मौत हुई है। सीएम ने पुष्टि करते हुए बताया कि मरने वालों में एक पंद्रह वर्षीय किशोरी मृत अवस्था में मेडिकल काॅलेज में लाई गई थी। जिसकी सैंपल रिपोर्ट में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। वहीं दूसरा मृतक मेरठ के मलियाना निवासी 37 वर्षीय युवक है।

विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डाक्टर एसके गर्ग ने पुष्टि की है। बताया गया कि मृतक किशोरी को आज ही कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी। जनपद में अब तक कोरोना से 43 लोग जान गंवा चुके हैं।

किशोरी (15 वर्ष) मुजफ्फरनगर की रहने वाली थी। डॉ. एसके गर्ग ने बताया कि मेडिकल में मृत अवस्था में आई थी। इससे पहले मंगलवार को मेडिकल कॉलेज में एक दरोगा सहित आठ लोगों की कोरोना से मौत हुई थी। इनमें चार मेरठ के ही थे। बाकी दूसरे जिलों के थे।
विज्ञापन


वहीं मेरठ में बुधवार को 19 और लोगों को कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। सीएमओ डॉ. राजकुमार ने इसकी पुष्टि की है। जनपद में अब तक 555 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इसमें 43 की मौत हो चुकी, 393 लोग स्वस्थ होकर घर पहुंच चुके हैं। बाकी सभी मरीजों का अलग- अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़ें: कोरोना से दरोगा की मौत के बाद पुलिस विभाग अलर्ट, एडीजी ने अधिकारियों को दिए ये जरूरी निर्देश
विज्ञापन


मोदीपुरम में पल्लवपुरम के निजी अस्पताल में 30 वर्षीय महिला निवासी श्रद्धापुरी फेस टू कंकरखेड़ा की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। आठ जून को महिला की डिलीवरी हुई थी। महिला ने एक बच्ची को जन्म दिया था। डिलीवरी के दौरान अस्पताल की चिकित्सक द्वारा महिला की कोरोना की जांच कराई गई थी। बुधवार को महिला की कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से अस्पताल में हड़कंप मच गया। जिस रूम में महिला भर्ती थी उसे सील कर दिया गया है।
 
उधर, सिविल लाइन के एक सिपाही को कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। बताया गया कि सिपाही कल ही छुट्टी से वापस लौटा था।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें