बता दें कि नए संक्रमित मिले जवानों के संपर्क वालों की सूची तैयार की जा रही है। रविवार को मेरठ के 524 सैंपलों की जांच मेडिकल कॉलेज की माइक्रोबायोलॉजी लैब में हुई थी।
उधर, शामली जिले में सोमवार को कोरोना के चार नए केस मिले हैं। जिलाधिकारी जसजीत कौर ने बताया कि पिछले दिनों सब्जी मंडी में संक्रमित मिले सब्जी व्यापारी के परिवार के तीन सदस्यों को कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई है। यह तीनों पहले से ही क्वारंटीन है। सब्जी मंडी में काम करने वाला एक और व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिला है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/