फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हौसले को सलाम, 82 साल की बुजुर्ग महिला ने दी कोरोना को मात, लोगों ने ताली बजाकर किया स्वागत

Thu, 14 May 2020 01:10 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

  • मेरठ की सबसे बुजुर्ग 82 साल की महिला ने दी कोरोना को मात 
  • बुजुर्ग की कूल्हे की हड्डी टूटने के बाद हुई जांच में संक्रमण का चला था पता
  • घर पहुंचने पर मोहल्ले के लोगों ने ताली बजाकर किया स्वागत
  • मुख्यमंत्री के आह्वान पर योगी रसोई में सेवा देने वाले व्यापारी ने भी जीती जंग
विज्ञापन
82 साल की बुजुर्ग महिला ने कोरोना को दी मात - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेडिकल कॉलेज मेरठ के कोविड-19 वार्ड से बुधवार को दो और रोगी पूरी तरह स्वस्थ्य होकर डिस्चार्ज होने के बाद घर चले गए। इनमें रजबन की 85 वर्षीय बिलकिस बानो भी हैं, कूल्हे की हड्डी टूटने के बाद जांच कराने पर उनके पॉजिटिव होने का पता चला था। बुधवार को मेरठ के छह लोग कोरोना को मात देकर अपने घर पहुंचे। अब तक 78 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं।

विज्ञापन


बुजुर्गवार बिलकिस ने धैर्य रखकर इस उम्र में भी कोविड-19 रोग से संघर्ष कर रोग पर विजय प्राप्त की है। अब तक मेरठ में जितने लोगों ने कोरोना को मात दी है, उनमें सबसे ज्यादा उम्र की हैं। घर पहुंचने पर मोहल्ले के लोगों ने ताली बजाकर स्वागत किया। इस मौके पर बिलकिस बानो ने कहा कि घबराइये नहीं, मैंने कोरोना को हरा दिया तो आप लोग तो हरा ही देंगे। 

यह भी पढ़ें: कोरोना संक्रमित ने तोड़ा दम, मेरठ में अब तक 15 लोगों की मौत, कानूनगो समेत मिले 12 नए मरीज, मचा हड़कंप
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि कोविड-19 रोग से मुक्ति पाने वाले दूसरे व्यक्ति एक 62 वर्षीय सदर के कपड़ा व्यापारी हैं। जिन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आह्वान पर योगी रसोई में स्वैच्छिक रूप से सेवाएं देना प्रारंभ किया था। रोग मुक्त होने पर मेडिकल कॉलेज के नेत्र रोग विभाग के अध्यक्ष डॉ. लोकेश कुमार ने उन्हें डिस्चार्ज कार्ड दिया और घर पर 14 दिन क्वारंटीन में रहने की हिदायत दी। इस अवसर पर उपस्थित मेडिकल मेडिसिन विभाग के प्रोफेसर डॉ. विनोद कुमार त्यागी और डॉक्टर तुंग वीर सिंह आर्य ने बधाई दी।
विज्ञापन


चार और मरीजों ने दी कोरोना को मात
मुलायम सिंह यादव मेडिकल कॉलेज से रजिया और फरहीन की भी छुट्टी हो गई। वह अब 14 दिन होम क्वारंटीन रहेंगी। यह दोनों अहमदनगर की हैं। इनके अलावा राशिद निवासी हापुड़ रोड और कपिल किशोर की भी छुट्टी हुई है। इन्हें पांचली खुर्द सीएचसी से डिस्चार्ज किया गया है। अपनी जान को जोखिम में डालकर मरीजों का इलाज कर रहे चिकित्सक-स्टाफ का भी उन्होंने शुक्रिया अदा किया है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें