फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में यादगार बनीं शादी की 50वीं सालगिरह, पुलिस के इस तोहफे को कभी नहीं भूल पाएंगे बुजुर्ग दंपती

Thu, 14 May 2020 12:23 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
शादी की 50वीं सालगिरह पर केक लेकर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेरठ पुलिस ने महामारी के इस दौर में बुजुर्ग दंपती को शानदार तोहफा दिया। उनकी शादी की 50वीं सालगिरह पर गाड़ी और फैंटम को गुब्बारों से सजाकर पुलिसकर्मी उनके घर पहुंचे और केक भेंट कर बधाई दी। परिवार ने केक काटकर जश्न मनाया। 

विज्ञापन


ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के शारदा रोड निवासी कारोबारी सुरेश मित्तल की शादी की बुधवार को 50वीं सालगिरह थी। कोरोना जैसी महामारी में शादी की सालगिरह कैसे मनाई जाए, इसको लेकर पूरा परिवार कई दिनों से चिंतित था। दोपहर को परिवार के एक युवक ने पुलिस को फोन कर मामले से अवगत कराया और पार्टी मनाने की इजाजत मांगी। लेकिन पुलिस ने इजाजत नहीं दी। कुछ देर बाद इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी सुभाष अत्री सरकारी गाड़ी पर गुब्बारे लगाकर उनके घर पहुंच गए। दरवाजे की घंटी बजाई तो सुरेश के घर से छोटा पोता बाहर आया। पुलिस को देख वापस दौड़कर घर में अंदर चला गया। मम्मी पापा को बताया कि बाहर पुलिस अंकल आए हैं। परिवार के लोग भी घर के बाहर आए तो देखा इंस्पेक्टर हाथ में केक लेकर खड़े हैं। उन्होंने दंपती को बधाई दी और केक सौंपा। 

यह भी पढ़ें: मेरठ: डीएम का आदेश, कल दिन भर रहेगा संपूर्ण लॉकडाउन, महज ये दुकानें ही शहर में खुलेंगी
विज्ञापन
विज्ञापन


नहीं भूल पाएंगे इस दिन को
सुरेश मित्तल और उनकी पत्नी माया मित्तल का कहना है कि आज हमारे जीवन का सबसे खुशी का दिन है। इस दिन को हम कभी नहीं भूलेंगे। सबसे बड़ी बात यह कि आज से पहले कभी ऐसा जश्न नहीं मनाया। सुरेश मित्तल ने पुलिस का आभार व्यक्त किया है। बोले कि मैंने सोचा भी नहीं था कि लॉकडाउन में शादी की सालगिरह पर ऐसा आयोजन होगा। वहीं केक काटते समय सोशल डिस्टेंस का पूरा ख्याल रखा गया।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें