इससे पहले मेरठ में शुक्रवार को भाजपा नेता सहित दो लोगों की कोरोना से मौत हुई थी। पिछले चार-पांच दिनों के भीतर जहां कोरोना के 80 से ज्यादा नए केस सामने आ चुके हैं, वहीं पांच संक्रमितों की मौत भी हो चुकी है।
सोमवार को भी एक युवक की मौत हो गई थी
मेरठ मेडिकल कॉलेज में बिजनौर के एक चिकित्सक की मौत के बाद सोमवार देर रात एक और युवक की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई थी। मृतक ब्रह्मपुरी इलाके का 30 वर्षीय युवक था। वह मेडिकल की इमरजेंसी में भर्ती था।
मेडिकल के प्राचार्य डाॅ. आरसी गुप्ता ने बताया था कि सोमवार देर रात हालत बिगड़ने पर युवक की मौत हो गई। जिसके बाद मंगलवार दोपहर को उसकी सैंपल जांच रिपोर्ट में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई थी।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/