फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना का कहर: बिगड़ रहे मेरठ के हालात, आज फिर मिले नौ नए मरीज, 358 हुई संक्रमितों की संख्या

Fri, 22 May 2020 01:05 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
मेरठ में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में कोरोना का कहर हर रोज बढ़ता ही जा रहा है। शहर में बृहस्पतिवार को कोरोना के नौ नए मरीज मिले हैं। सीएमओ डॉ. राजकुमार ने पुष्टि की है। अब जनपद में मरीजों की कुल संख्या 358 हो गई है। इनमें 180 से ज्यादा मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 21 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है।

विज्ञापन


सीएमओ डॉक्टर राजकुमार ने बताया कि नए मरीजों में वैशाली कॉलोनी के डॉक्टर के परिवार के अलावा महावीरनगर की 23 साल की महिला है, जो 16 मई को संक्रमित निकले सिपाही के परिवार से है। यह सिपाही एसपी सिटी के एस्कॉर्ट में भी चलता था। 70 साल के बुजुर्ग और 34 साल की महिला खैर नगर के रहने वाले हैं। यह दोनों 18 मई को पॉजिटिव आई 66 वर्षीय महिला के परिवार से हैं। आनंदपुरी रेलवे रोड के 30 वर्षीय युवक, खैरनगर की 32 वर्षीय महिला, बुनकर नगर इस्लामाबाद के 32 वर्षीय युवक की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।

यह भी पढ़ें: कोरोना संकट: यूपी में आगरा के बाद मेरठ दूसरे स्थान पर, स्वास्थ्य विभाग का खुलासा, 15 दिन में तेजी से बिगड़े हालात
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया गया कि छह की पुष्टि निजी लैब से हुई और तीन की पुष्टि मेडिकल कॉलेज की माइक्रोबायोलॉजी लैब से। डॉक्टर के बेटे पहले एक इंग्लिश मीडियम स्कूल में पढ़ाते थे, लेकिन अब वह ट्यूशन पढ़ाते हैं। मेरठ में अब तक संक्रमितों की संख्या 358 हो गई है, इनमें 182 कोरोना को मात दे चुके हैं, 21 की मौत हो चुकी है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें