फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिमी यूपी में आज मिले 19 नए संक्रमित मरीज, मचा हड़कंप, तेजी से बढ़ रहा कोरोना का कहर

Sun, 12 Jul 2020 04:44 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTI
विज्ञापन

पश्चिमी यूपी में कोरोना का कहर बढ़ता ही जा रहा है। रविवार को मेरठ में पांच, सहारनपुर में 11 और बिजनौ में तीन कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। तीनों जिलों के संबंधित अधिकारियों ने पुष्टि की है। इससे पहले मेरठ में शनिवार को 35 नए केस मिले थे।

विज्ञापन


हस्तिनापुर क्षेत्र के गांव लतीफपुर में कोरोना के पांच नए मरीज सामने आए। इन मरीजों को कोरोना की पुष्टि एंटीजन किट से हुई है। एक ही दिन में गांव में पांच नए मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। 

मेरठ में 35 नए संक्रमित मिले 
मेरठ में शनिवार को कोरोना के 35 नए मरीज मिले थे। इनमें कंकरखेड़ा थाने के तीन सिपाही और जाकिर कॉलोनी का एक माह का बच्चा भी शामिल है। 20 मरीजों को कोरोना की पुष्टि एंटीजन किट से हुई है। नए मरीजों में मिमहंस की दो वार्ड आया, दवा विक्रेता, कृषि फार्म के रिटायर्ड कर्मी, ज्वैलर के कर्मचारी आदि शामिल हैं।
विज्ञापन


इन 35 मरीजों में छह पीएसी के जवान भी शामिल
उधर, सरधना के संत चार्ज इंटर कॉलेज में ठहरे 25 पीएसी जवानों की सैंपल रिपोर्ट में चार संक्रमित मिले थे। सरधना में अब कुल संक्रमित जवानों की संख्या छह हो गई है। इन जवानों को मेरठ के अस्पताल में आइसोलेट किया गया है।

सीएचसी प्रभारी डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि सरधना नगर से 20 व कैली गांव से 16 सैंपल लिए गए। बताया कि कि संत चार्ल्स इंटर कॉलेज में संक्रमित मिले दो पीएसी जवानों के बाद 25 जवानों के सैंपल जांच को भेजे गए थे। जिसमें शनिवार को चार जवानों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: लॉकडाउन: हर तरफ सन्नाटा, सड़कों पर सिर्फ पुलिस, तस्वीरों में देखें पश्चिमी यूपी का हाल

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें