फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: केसरगंज अनाज मंडी की मस्जिद में निर्माण पर हंगामा, व्यापारी बोले- माहौल हो रहा खराब; काम रुकवाया

Thu, 10 Sep 2026 09:23 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

मेरठ मर्चेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष नवीन बंसल के नेतृत्व में कुछ व्यापारियों ने एकत्र होकर विरोध जताया और मस्जिद में निर्माण को अवैध बताया। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और फिलहाल निर्माण को रुकवा दिया।  
विज्ञापन
मस्जिद में निर्माण होने पर बाहर एकत्र लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केसरगंज अनाज मंडी स्थित एक मस्जिद में अवैध निर्माण को लेकर बृहस्पतिवार को जमकर हंगामा हुआ। काफी संख्या में व्यापारियों और हिंदू संगठन के लोगों ने बिना अनुमति लिंटर डालकर मस्जिद में एक तल बढ़ाने का आरोप लगाया। हंगामे की सूचना पर रेलवे रोड पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराया। फिलहाल काम रुकवा दिया गया है।
विज्ञापन


मेरठ मर्चेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष नवीन बंसल, कोषाध्यक्ष अखिल तायल, नरेंद्र गोयल, ईश्वर कंसल और अखिल भारतीय हिंदू सुरक्षा संगठन के लोग मौके पर पहुंचे और मस्जिद में निर्माण का विरोध शुरू कर दिया। ईश्वर कंसल ने पुलिस को कहा कि मुस्लिम समुदाय के लोग वहां संपत्ति खरीदने की योजना बना रहे हैं। इससे माहौल खराब हो रहा है। पुलिस ने निर्माण रुकवाकर सुरक्षा बलों को तैनात कर दिया है। 
 

नवीन बंसल ने कहा कि केसरगंज अनाज मंडी का इतिहास अंग्रेजी हुकूमत के समय से जुड़ा है। तब यहां एक मस्जिद बनाई गई थी। मौजूदा समय यहां हिंदू व्यापारियों के परिवार निवास करते हैं। पहले केवल मंडी के पल्लेदार नमाज पढ़ते थे, लेकिन अब आसपास की मुस्लिम बस्ती के लोग भी नमाज पढ़ने आने लगे हैं। 
 

व्यापारियों ने आरोप लगाया कि मस्जिद में हाल ही में अवैध निर्माण शुरू किया गया है। इसमें द्वितीय तल पर लिंटर डाला जा रहा है। प्रदर्शनकारियों ने इस अवैध निर्माण को हिंदू परिवारों को यहां से भगाने और उनकी संपत्ति पर कब्जा करने का प्रयास बताया। 
विज्ञापन

केवल टूटे शौचालय की मरम्मत करा रहे: मस्जिद पक्ष
मस्जिद से जुड़े मुस्लिम पक्ष ने कहा कि वे केवल टूटे शौचालय की मरम्मत करा रहे हैं। कोई अवैध निर्माण नहीं हो रहा है। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए निर्माण रुकवा दिया है। 

ये बोले एसएसपी
एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले का कहना था कि यदि बिना अनुमति के निर्माण किया जा रहा है, तो यह गलत है। रेलवे रोड पुलिस को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

ये भी देखें...
वैभव टी-20 चैंपियंस ट्रॉफी:  मेरठ में जलवा दिखाएंगे रिंकू सिंह समेत कई आईपीएल खिलाड़ी, 12 से टूर्नामेंट

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें