फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: रोमियो लेन पर हंगामा, दूसरे समुदाय के स्टाफ को हटाने की मांग... ज्योतिष के परिवार को परोस दिया था चिकन

Sun, 08 Dec 2024 03:47 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

ज्योतिष के परिवार ने आरोप लगाया था कि उन्होंने वेज खाना मंगाया था, लेकिन चिकन रोस्ट दे दिया गया। जब उन्होंने उसे खाया तो तबीयत बिगड़ने लगी। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
रोमियो लेन पर प्रदर्शन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गंगानगर में डाउनटाउन स्थित रोमियो लेन रेस्टोरेंट में हिंदू परिवार को मांसाहार परोसे जाने के मामले में रविवार को हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। सूचना पर थाना पुलिस पहुंची और किसी तरह समझाया। कार्यकर्ताओं ने कार्रवाई की मांग की है। 
विज्ञापन

 

गंगानगर की एक कालोनी निवासी ज्योतिष का परिवार दो दिन पूर्व रोमियो लेन रेस्टोरेंट में डिनर करने गया था। वहां उन्होंने शाकाहारी भोजन मंगाया,  लेकिन उसकी जगह उन्हें रोस्टेड चिकन परोस दिया गया। इसे लेकर परिवार के लोगों ने नाराजगी जताते हुए हंगामा किया। आरोप लगाया कि मैनेजर और भोजन परोसने वाला दूसरे समुदाय से है, जिसके चलते जानबूझकर मांस परोसा गया है। इस मामले में शनिवार को वीडियो वायरल हुआ था। पुलिस वीडियो के आधार पर जांच कर रही है। 
 

रविवार को हिंदू संगठन कार्यकर्ता सचिन सिरोही के साथ रोमियो लेन रेस्टोरेंट पहुंच गए और वहां हंगामा किया। उन्होंने मुस्लिम स्टाफ को हटाने की मांग की। वहीं शाकाहारी और मांसाहारी भोजन को पकाने के लिए अलग रसोई बनाने की मांग की। हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और कार्यकर्ताओं को समझाया। उसके बाद कार्यकर्ता पीड़ित परिवार से मिले। 

 
विज्ञापन

वहीं, रेस्टोरेंट में कार्यकर्ताओं को बताया गया कि मैनेजर व परोसने वाले स्टाफ को रेस्टोरेंट से हटा दिया गया है। हिंदू संगठन कार्यकर्ताओं ने इस मामले में उच्च अधिकारियों से मिलकर कार्रवाई करने की मांग की है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें