फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुर्के में शराब खरीदने पर मचा हंगामा: युवकों ने युवतियों से अभद्रता की, जबरन बैग तलाशा, वीडियो वायरल

Wed, 25 Sep 2024 06:14 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ में समुदाय विशेष की युवतियों के शराब खरीदने पर हंगामा खड़ा हो गया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो गया, जो लिसाड़ी गांव को बताया जा रहा। इस वीडियो में दो युवतियों से कुछ युवकों का झुंड गाली-गलाैज कर रहा है। आरोप है कि युवतियां विशेष समुदाय से होकर ये शराब खरीदकर काैम को बदनाम कर रही हैं।
विज्ञापन
युवतियों से अभद्रता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें ई-रिक्शा सवार बुर्कानशीं दो युवतियों को घेरकर युवकों का झुंड अभद्रता करता नजर आ रहा है। वायरल वीडियो लिसाड़ी गांव का बताया जा रहा है। हालांकि इस दावे की कोई पुष्टि नहीं हुई है। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले को संज्ञान में लेकर जांच कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक एक मिनट 17 सेकंड के इस वीडियो में ई-रिक्शा में सवार बुर्कानशीं दो युवतियों को युवकों का एक झुंड घेरे हुए है, जिसमें एक युवक युवतियों के साथ गाली-गलौज कर रहा है। युवतियों का बैग जबरन छीन कर उसकी तलाशी ली जाती है तो उसमें बीयर की केन बरामद होती हैं।

इसके बाद युवक इन युवतियों को जलील करते हुए ताने देता सुनाई दे रहा है कि विशेष समुदाय से होकर, बुर्का पहनकर, शराब खरीदकर वह कौम को बदनाम कर रही हैं।

इतना ही नहीं उक्त युवक इन युवतियों पर एक अन्य युवती को दूसरे धर्म के युवक के साथ भी भेजे जाने का आरोप लगा रहा है। उधर,सीओ कोतवाली आशुतोष कुमार का कहना है कि वीडियो की जांच कराई जा रही है कि वीडियो कहां का है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें