फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंसाफ मांगते-मांगते दम तोड़ा: ससुराल वालों ने तेजाब पिलाकर मार डाला, अफसरों से गुहार लगा लाैट रही थी सरिता

Wed, 25 Sep 2024 02:25 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ में दहेज लोभियों ने एक और बेटी की जान ले ली। ससुराल वालों ने मोदीनगर की सरिता को तेजाब पिलाकर मार डाला। मंगलवार को सरिता अधिकारियों से न्याय मांगने पहुंची थी लेकिन यहां से लाैटते हुए उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
सरिता का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दहेज न मिलने पर ससुराल वालों ने मोदीनगर की सरिता (27) को जबरन तेजाब पिला दिया। सवा माह उपचार के बाद भी महिला की हालत बिगड़ती चली गई। पीड़िता परिजन के साथ एसएसपी कार्यालय में न्याय मांगने पहुंची। यहां से वापस लौटते समय सरिता की मौत हो गई।

विज्ञापन


गुस्साए परिजनों ने दिल्ली रोड पर संजय वन के पास जाम लगाने का प्रयास कर हंगामा किया। पुलिस ने आरोपी पति धर्मेंद्र और जेठानी अनिता को गिरफ्तार कर परिजन को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत किया। 

मोदीनगर के वखरवा गांव निवासी सरिता की शादी ब्रह्मपुरी क्षेत्र में माधवपुरम निवासी धर्मेंद्र से मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत पांच फरवरी 2023 को हुई थी। आरोप है कि शादी में दहेज न मिलने पर पति, जेठ समय सिंह और जेठानी अनिता उसके साथ मारपीट करने लगे। एक लाख रुपये और बाइक की मांग करने लगे। आरोपियों ने पीड़िता के घर वालों को भी पीटकर भगा दिया। हालांकि पीड़िता परिवार वालों के कहने पर वह चुप रही। 

16 अगस्त 2024 को पति धर्मेंद्र, जेठ समय सिंह और जेठानी अनिता ने जान से मारने की नीयत से सरिता को जबरन तेजाब पिला दिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। पड़ोसियों ने सरिता को अस्पताल में भर्ती कराया।

इलाज के बावजूद उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ। हालत बिगड़ने पर ससुराल वाले उसका इलाज कराने की बजाय मायके मोदीनगर छोड़ आए। 

परिजन ने एसएसपी से गुहार लगाई तो ब्रह्मपुरी थाने में रिपोर्ट तो दर्ज हुई लेकिन पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया। मंगलवार को भी सरिता मेरठ एसएसपी के कार्यालय पहुंची। बाहर काफी देर तक बैठी रही। हर बार की तरह आश्वासन ही मिला।

यह भी पढ़ें: UP: सोने की कीमतें इतिहास में अब तक के उच्चतम स्तर पर, आया रिकाॅर्ड उछाल, ये है वजह

लिखित में दिया था पति के साथ जाने का बयान
ब्रह्मपुरी थाना प्रभारी का कहना है कि 29 सितंबर को अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद सरिता माधवपुरम पुलिस चौकी पर आई थी। उसने लिखित में बयान दिया था कि ससुराल वालों के उत्पीड़न से तंग आकर उसने खुद तेजाब पी लिया था। वह अपने पति के साथ रहना चाहती है। थाना प्रभारी का कहना है कि इसके बाद सरिता के भाई ने तहरीर दी जिस पर 16 सितंबर को रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। 

चिकित्सकों के जवाब देने पर एसएसपी ऑफिस पहुंचे
दो सप्ताह से सरिता का इलाज मोदीनगर के अस्पताल में चल रहा था। उसकी हालत दिन-प्रतिदिन बिगड़ती जा रही थी। सोमवार को चिकित्सकों ने परिजन को बताया कि सरिता अब कुछ घंटों की मेहमान है। जिसके बाद परिजन मंगलवार को उसे लेकर एसएसपी ऑफिस पहुंचे। जाम लगाने की कोशिश के दौरान एएसपी अंतरिक्ष जैन ने परिजन का समझाकर  शांत किया। 

अस्पताल में हमने मजिस्ट्रेट के सामने बयान करा दिए थे। सरिता ने पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने से इनकार किया था। इसके बाद सरिता के भाई ने तहरीर दी तो रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। आरोपी पति धर्मेंद्र, जेठानी अनिता को गिरफ्तार कर लिया गया है। जेठ समय सिंह की गिरफ्तारी को दबिश दी जा रही है। मुकदमे में दहेज हत्या की धारा बढ़ाई जाएगी। - आयुष विक्रम सिंह, एसपी सिटी  
विज्ञापन

बेटी के शव को गोद में लेकर मां ने बयां किया दर्द 
बेटी के शव को गोद में लेकर रो रही मां शशि ने बताया कि गरीबी के चलते मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत शादी कराई थी। शादी का आयोजन गाजियाबाद मोदीनगर के भोजपुर में हुआ था।

दहेज के लालच में आरोपियों ने बेटी की जान ले ली। बखरवा मोदीनगर के विजयपाल मजदूरी करते हैं। उनके दो बेटे और दो बेटी में शशि छोटी थी। भाई नरेंद्र ने बताया कि पति और ससुराल वाले वे लगातार दहेज की मांग करते थे। हमने ब्रह्मपुरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई लेकिन पुलिस ने गिरफ्तारी नहीं की।

थाना प्रभारी का कहना था कि जो धाराएं लगी हैं, उनमें सात साल से कम सजा का प्रावधान है, ऐसे में दबिश नहीं दे सकते हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें