फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: यूपी टी-20 लीग ने प्रतिभाओं को दिया मंच, जानें जिले से कौन-कौन से खिलाड़ी बिखेरेंगे जलवा

Fri, 20 Jun 2025 07:48 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

मेरठ से 10 खिलाड़ियों का चयन किया गया है। इनमें भुवनेश्वर, कर्ण शर्मा और समीर रिजवी को छोड़कर बाकी सात नए खिलाड़ी हैं। इन खिलाड़ियों को पहली बार बड़ा मंच अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए मिलेगा। 
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश टी-20 क्रिकेट लीग - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश टी-20 यूपी लीग ने युवा क्रिकेटरों को बड़ा मंच प्रदान किया है। इस लीग से अभी तक तीनों सीजन में मेरठ से 20 से अधिक खिलाड़ियों को मौका मिला है। तीसरे सीजन में भी मेरठ के सीनियर खिलाड़ी भुवनेश्वर, कर्ण शर्मा और समीर रिजवी को छोड़ दें तो यहां से सात खिलाड़ी तीसरे सीजन में चुने गए हैं। रिटेन किए गए खिलाड़ियों और नए खिलाड़ियों में कुल 13 खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। यूपी लीग ने इन खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए एक मंच दिया है। इस पर खिलाड़ियों ने भी खुशी जाहिर की है।
विज्ञापन

 

बुधवार को यूपी लीग के तीसरे सीजन के लिए हुई नीलामी में मेरठ के सात युवा क्रिकेटरों में शिवम को 10.75 लाख रुपये में नोएडा किंग्स ने, मानव सिंधु को कानपुर ने 4 लाख, यशु प्रधान को 4.80 लाख में कानपुर ने, पूर्णांक त्यागी को 4 लाख में गोरखपुर ने, दिव्यांश राजपूत को 3 लाख में मेरठ मेवरिक्स ने, इंजमाम को कानपुर ने तीन लाख में और अंकुर चौहान को 3 लाख रुपये में लखनऊ ने खरीदा है।
इससे पहले युवा क्रिकेटरों में ही मेरठ के शुभम मिश्रा और विनीत पंवार कानपुर द्वारा, अजय कुमार नोएडा द्वारा, अजय काशी द्वारा, रितुराज शर्मा मेरठ मेवरिक्स द्वारा, तेज गेंदबाज विजय कुमार मेरठ मेवरिक्स की ओर से रिटेन किया गया।
 

इन खिलाड़ियों को मिले मौके
यशु प्रधान : अंडर-19 वर्ग में यशु प्रधान एक उभरते हुए क्रिकेटर हैं। पिछले सात-आठ साल से वह विक्टोरिया पार्क में ही प्रशिक्षण ले रहे हैं। बीते वर्ष वीनू मार्कंड ट्रॉफी में 350 रन और 15 विकेट लिए। कूच बिहार ट्रॉफी में 340 रन बनाए और 6 विकेट लिए। बीसीसीआई की ओर से एनसीए कैंप में शामिल हो चुके हैं और पिछले सीजन भी यूपी लीग में अच्छा प्रदर्शन किया। पिछले साल गोरखपुर में थे, इस साल कानपुर से खेलेंगे।
 

मानव सिंधु : मानव सिंधु दाएं हाथ के बल्लेबाज हैं और पिछले 7 साल से क्रिकेट खेल रहे हैं। यह भी विक्टोरिया पार्क में ही प्रशिक्षण ले रहे हैं। इन्होंने पिछले सीजन में कूच बिहार ट्रॉफी में 7 मैच में 650 रन बनाए और दो शतक व तीन अर्द्धशतकीय पारी खेली। इन्होंने अपनी बल्लेबाजी से भी आकर्षित किया। इसके चलते इनका भी एनसीए कैंप में चयन हुआ था।

शुभम मिश्रा : शुभम मिश्रा ऑलराउंडर हैं। यह शहर के रहने वाले हैं और गांधी बाग में प्रशिक्षण ले रहे हैं। बीते सीजन इन्होंने कूच बिहार ट्रॉफी में 7 मैच खेले और 35 विकेट लिए। इस दौरान इन्होंने बल्ले से भी अपना जलवा बिखेरा और 300 रनों का योगदान दिया। यह भी बीसीसीआई की ओर से आयोजित एनसीए कैंप में शामिल हुए थे। शुभम पिछले 12 साल से क्रिकेट खेल रहे हैं। पिछले सीजन यह कानपुर से खेले थे और 11 विकेट लिए, इस साल भी कानपुर ने इन्हें रिटेन किया है।
 

दिव्यांश राजपूत : दिव्यांश मूल रूप से बिजनौर के रहने वाले हैं और क्रिकेट के लिए अपना घर बार छोड़ पिछले 12 साल से यहां मेरठ में किराए पर रह रहे हैं। यह सीधे हाथ के बल्लेबाज हैं और इन्होंने यूपी अंडर-16, मेघालय से अंडर-19 और यूपी से फिर अंडर-23 खेला है। पिछले सीजन भी यह मेरठ मेवरिक्स में थे फिर से मेरठ मेवरिक्स ने इन्हें खरीदा है। दिव्यांश ने कहा कि यूपी लीग प्रतिभा दिखाने के लिए बड़ा मंच है।
 

अंकुर चौहान : अंकुर चौहान गांधी बाग क्रिकेट मैदान में प्रशिक्षण कर रहे हैं और लेग स्पिनर हैं। वह कंकरखेड़ा के रहने वाले हैं और अंडर 19 यूपी खेल चुके हैं। दो साल लीग में खेल चुके हैं। इसमें पहले सीजन कानपुर , दूसरे से लखनऊ और अब फिर तीसरे सीजन में लखनऊ ने इन्हें मौका दिया है।

इंजमाम हुसैन : इंजमाम हुसैन सीधे हाथ के बल्लेबाज हैं और पिछले आठ साल से गांधी बाग क्रिकेट एकेडमी में प्रशिक्षण ले रहे हैं। उत्तर प्रदेश अंडर 19 में भी इंजमाम कूच बिहार ट्रॉफी में अच्छा प्रदर्शन कर चुके हैं। उनके इसी प्रदर्शन के चलते उन्हें कानपुर ने इस सीजन में मौका दिया है।

कड़ी मेहनत कर रहे हैं युवा : शाहिद
विक्टोरिया पार्क में बच्चों को अभ्यास कराने वाले शाहिद ने बताया कि सभी खिलाड़ियों में यूपी लीग को लेकर काफी उत्साह है। कई साल से बच्चे यहां कड़ी मेहनत कर रहकर तैयारी कर रहे हैं।
 

पूर्व रणजी खिलाड़ी मेरठ के मनु कुमार बने गोरखपुर लायंस के फिल्डिंग कोच

मेरठ के रोहटा रोड निवासी पूर्व रणजी खिलाड़ी मनु कुमार को उत्तर प्रदेश क्रिकेट लीग में गोरखपुर लायंस का फिल्डिंग कोच चुना गया है। बुधवार को लखनऊ में हुई नीलामी प्रक्रिया में वह भी टीम के साथ नीलामी प्रक्रिया में शामिल रहे। उनके कोच बनाए जाने पर यहां साथी खिलाड़ियों ने भी खुशी जताई है।

मनु कुमार पिछले कई वर्षों से उत्तर प्रदेश क्रिकेट और रेलवे को सेवा दे रहे हैं। मनु कुमार ऑलराउंडर हैं और उत्तर प्रदेश व रेलवे की ओर से रणजी ट्रॉफी भी खेल चुके हैं। वर्ष 2013 से वह लगातार पुरुष और महिला वर्ग की टीमों के विभिन्न आयु वर्ग में कोच रह चुके हैं। 2021 में उन्हें रेलवे महिला टीम का भी कोच नियुक्त किया गया था। इसके अलावा इससे पहले अंडर-23 रेलवे महिला टीम के भी कोच रहे चुके हैं।
 
विज्ञापन

उनके निर्देशन में कई बार रेलवे की टीम विजेता रही। अब गोरखपुर लायंस ने उन्हें अपना फिल्डिंग कोच नियुक्त किया है। मनु कुमार के साथ क्रिकेट खेलने वाले आनंद बिश्नोई ने उनके कोच नियुक्त किए जाने पर खुशी जताई है। उन्होंने बताया कि मनु कुमार पिछले कई वर्षों से उत्तर प्रदेश क्रिकेट से जुड़े हैं। उनके साथ खेलने का अलग ही अनुभव रहा है। मनु कुमार पूर्व भारतीय महिला क्रिकेटर मिताली राज को भी रेलवे का कोच रहते हुए प्रशिक्षण दे चुके हैं।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें