इंस्पेक्टर के अनुसार इसी बीच दिन निकलने से कुछ देर पहले ही पुलिस ने एक मकान से गोवंश के रंभाने की आवाज सुनी। इसके बाद पुलिस हरकत में आई और मकान की तलाश में जुट गई। आनन-फानन में पुलिस ने मकान को ढूंढ लिया और दरवाजा तोड़ते हुए अंदर प्रवेश कर गई। अंदर का नजारा चौंकाने वाला था। करीब आधा दर्जन लोग गोकशी की तैयारी कर रहे थे। पुलिस को देखते ही उनमें भगदड़ मच गई। पुलिस पर फायर भी किया गया। किसी तरह घेराबंदी करते हुए पुलिस ने मकान से भागने का प्रयास कर रहे पांच लोगों को दबोच लिया। उनके कब्जे से गोकशी में प्रयुक्त होने वाला सामान भी कब्जे में लिया। गोवंश को मुक्त कराकर थाने लाया गया। पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों ने अपने नाम जुम्मा व सरताज निवासी घोसीपुर थाना खरखौदा, इरशाद व शाह आलम निवासी आशियाना कालोनी और आफताब निवासी अहमदनगर बताए। जबकि फरार मकान मालिक की पहचान उन्होंने फिरोज के रूप में की।
काफी समय से की जा रही थी गोकशी
क्षेत्र में गोकशी विफल होने की सूचना आग की तरह फैल गई। इस दौरान काफी लोग जमा हो गए। पुलिस के सामने आरोप लगाया कि पिछले काफी समय से इलाके में गोकशी की सुगबुगाहट थी। लेकिन किस घर में गोकशी हो रही थी, इसका पता नहीं चल पा रहा था। लोगों ने मकान मालिक फिरोज के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की मांग की। साथ ही पुलिस की कार्रवाई को भी सराहा।
गोकशी को किया विफल
पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए गोकशी को विफल किया है। एक गोवंश मौके से जिंदा बरामद किया है। पांच आरोपी दबोचे हैं। जिनमें से तीन आरोपी काफी समय से वांछित चल रहे थे। इनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इन सभी के विरुद्ध गैंगेस्टर एक्ट भी लगाया जाएगा।
- दिनेश शुक्ला, सीओ कोतवाली
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/