चालक मना करता रहा और भरवा दिया समान
ट्रक चालक ने बताया कि गोदाम पहुंचने पर उसने देखा कि ट्रक में क्षमता से ज्यादा सामान भर दिया गया है। लेकिन इस पर किसी ने ध्यान नहीं दिया। उसने आशंका भी जताई कि हाईटेंशन लाइन का तार बहुत नीचे है, वह ट्रक से टकरा सकता है। आखिरकार हुआ भी वही। आग लगने से लाखों रुपये का समान जल गया। ट्रक से कूदकर चालक ने जान बचाई।
वर्जन
ट्रक में टेंट का समान भरा हुआ था। हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से आग लग गई। फायर बिग्रेड की चार गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। गोदाम मालिक फरार है। चालक से पूछताछ की जाएगी।
- जनक सिंह चौहान, इंस्पेक्टर, पल्लवपुरम
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/