कुख्यात फरार बदमाश ऊधम सिंह ने राष्ट्रपति को चिट्ठी भेजकर कहा है कि वह अब अपराध छोड़ चुका है। अब किसान बनकर परिवार के साथ आगे की जिंदगी बिताना चाहता हूं। वहीं एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति का कहना है कि ऊधम सिंह को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
पश्चिमी उत्तर प्रदेश का बदमाश एक लाख का इनामी करनावल सरूरपुर निवासी ऊधमसिंह ने शनिवार को वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। इससे पुलिस की कार्यशैली पर प्रश्नचिह्न लगाया। दो मुकदमों में वांछित चल रहे इस कुख्यात ने राष्ट्रपति को भी पत्र लिख दिया। पुलिस उसको गिरफ्तार करने में नाकाम है। वीडियो में कुख्यात बोल रहा कि पुलिस अपनी पीठ-थपथाने और अवार्ड लेने के लिए मुठभेड़ कर सकती है। मैं अपराध छोड़ चुका हूं और अब किसान बनकर अपने परिवार के साथ आगे की जिंदगी बताना चाहता हूं।
विज्ञापन
Trending Videos
ऊधमसिंह के खिलाफ सदर बाजार, रोहटा थाने में रंगदारी और धमकी देने की प्राथमिकी दर्ज है। मेरठ पुलिस और एसटीएफ की टीम कुख्यात की तलाश में लगी है। कुख्यात ऊधम सिंह अब एनकाउंटर के डर से सहमा हुआ है। वायरल हो रहे वीडियो में एसएसपी और एडीजी को आदरणीय से संबोधित किया और राष्ट्रपति को पत्र भेजने की बात भी कही। वीडियो में कुख्यात बोल रहा कि उसने सात साल पहले अपराध से नाता तोड़ लिया था।
उसने कहा कि मैं किसान बनकर अपने गांव करनावल में खेती-बाड़ी कर अपने परिवार के साथ आम नागरिक की तरह रहना चाहता हूं। मेरे कुछ विरोधी साजिश कर रहे है। अंदेशा जताया है कि पुलिस उसका फर्जी एनकाउंटर कर सकती है। उसने मांग की है कि यदि उसके खिलाफ कोई वास्तविक शिकायत है, तो उसकी निष्पक्ष जांच कराई जाए। किसी भी स्थिति में उसके जीवन के साथ गैरकानूनी खिलवाड़ नहीं किया जाए।
मुकदमों पर दी सफाई
वायरल वीडियो में ऊधम सिंह बोल रहा कि वह किनौनी मिल के जीएम केपी सिंह से सिर्फ भावनात्मक रूप से मिलने गया था। सदर बाजार थाने में धमकी व रंगदारी में प्राथमिकी दर्ज कराने वाले बिल्डर अंकुर शर्मा ने आरोप निराधार लगाए है। मैं कोर्ट में जाऊंगा और गलत आरोप लगाने वाले को नोटिस भेजूंगा। जिस दिन घटना होना बताया है, मैं दूसरे शहर में था। इसके सुबूत मेरे पास है। दोनों प्राथमिकी की जांच होनी चाहिए।
ऊधम सिंह ने अपने परिवार की आर्थिक और सामाजिक परिस्थितियों का हवाला देते हुए बताया कि उसकी मां सुमित्रा देवी करीब 82 वर्ष की हैं और बीमार रहती हैं। पत्नी पुष्पा चौधरी का हृदय संबंधी ऑपरेशन हो चुका है, जबकि बेटी का विवाह होना अभी बाकी है। वह परिवार का एकमात्र सहारा है। अगर उसे जेल जाना पड़ा या उसके साथ कोई अनहोनी हुई तो परिवार पूरी तरह बिखर जाएगा। उसने दोनों मुकदमों को फर्जी बताया।
वीडियो के आधार पर तलाश में जुटी पुलिस
एक तरफ जहां ऊधम सिंह ने राष्ट्रपति से सुरक्षा मांगी है, वहीं दूसरी तरफ पुलिस उसे वांछित बताकर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया है कि वायरल वीडियो की गहनता से जांच की जा रही है कि यह वीडियो कब और कहां बनाया गया है। वीडियो के आधार पर उसकी लोकेशन ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।