फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: मंदिर और दुकान में चोरी करने वाले बदमाश समेत दो पकड़े, एक के पैर में लगी गोली

Tue, 23 Dec 2025 12:48 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

Encounter with miscreants: दिल्ली रोड पर चेकिंग करती पुलिस को देखकर भाग रहे बदमाशों का पीछा किया तो उसने फायर कर दिया। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। बाद में उसके फरार साथी को भी पकड़ लिया गया है।
विज्ञापन
मुठभेड़ में पकड़ा गया बदमाश। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीपी नगर थाना पुलिस ने सोमवार देर रात मुठभेड़ में शातिर चोर हिमांशु थापा को गिरफ्तार किया है, जिसके पैर में गोली लगी है। उसने टीपी नगर क्षेत्र और सिविल लाइन क्षेत्र में मंदिर में चोरी की थी। पुलिस ने उसके एक अन्य साथी विकास को भी गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

 

एसएसपी डॉक्टर विपिन ताडा ने बताया कि सोमवार रात करीब 1:30 बजे थाना टीपीनगर पुलिस द्वारा रामलीला मैदान के पास चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान ट्रांसपोर्ट नगर की ओर से दो संदिग्ध व्यक्ति पुलिस को चेकिंग करता देख रामलीला मैदान के पीछे वाले रास्ते से भागने लगे। 
 

पुलिस ने पीछा किया तो उनमें से एक व्यक्ति ने फायर किया गया, जिसमें पुलिसकर्मी बाल-बाल बचे। पुलिस द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में एक अभियुक्त दाहिने पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया। उसकी पहचान हिमांशु थापा (24) पुत्र पूरण बहादुर थापा निवासी ग्राम कुंडा थाना परतापुर मेरठ के रूप में हुई। 
 

पूछताछ में हिमांशु ने बताया कि उसने दो दिन पूर्व ट्रांसपोर्टनगर क्षेत्र में नारंग स्टील व यश ट्रांसपोर्ट में चोरी की घटनाएं की थीं। एक दिन पूर्व थाना सिविल लाइन क्षेत्र में एक मंदिर में भी चोरी की थी। उसके कब्जे से 6560 रुपये नगद, एक तमंचा, एक कारतूस 315 बोर बरामद हुआ। घायल हिमांशु को उपचार के लिए प्यारेलाल अस्पताल भिजवाया गया।
 
विज्ञापन

उसके साथी विकास उर्फ तातड उर्फ छोटू पुत्र ब्रह्मजीत निवासी बेरीपुरा थाना टीपी नगर मेरठ को भी गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से चोरी के 5455 रुपये नगद, एक एलसीडी टीवी बरामद हुआ। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें