धूप निकलने के बाद पार्क में खेलते बच्चे। सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
कई दिन से लगातार पड़ रहा कोहरा मंगलवार की सुबह जल्दी हट गया। कोहरे छंटने पर निकली धूप ने थोड़ी राहत दी है। वहीं हवा की रफ्तार अन्य दिनों की अपेक्षा तेज रही, जिस कारण से मौसम सर्द बन रहा।
पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के बीच मौसम के तेवर लगातार बदलते जा रहे हैं। ठंड का असर तेजी से दिख रहा है। मंगलवार को अन्य दिनों की अपेक्षा कोहरा थोड़ा जल्दी छंट गया। इससे शहर वासियों ने राहत की सांस ली।
वहीं धूप अच्छी निकलने पर मौसम बदला नजर आया। गुनगुनी धूप का लोगों ने आनंद लिया। उधर, सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम में वैज्ञानिक डॉक्टर यूपी शाही का कहना है कि कोहरे का असर मंगलवार सुबह कम दिखाई दिया, मगर बुधवार को हालात बदल सकते हैं। अभी दो-तीन दिन तक हवा की रफ्तार तेज रहेगी। सुबह और शाम को मौसम अत्यधिक सर्द बना रहेगा।