हॉल में संचालित हो रहा पासपोर्ट ऑफिस
पिछले दस महीनों से पासपोर्ट ऑफिस एक बड़े हॉल में ही संचालित है। वेटिंग से लेकर पासपोर्ट बनाने की मशीनें हाल में ही रखी गई हैं। हालत ये हो गई है कि वेस्टेज सामान भी हॉल में ही स्टोर करना पड़ रहा है। परिसर में अन्य कमरा नहीं है।
नहीं है इनवर्टर, अधिकारी खुद ही चला रहे जेनरेटर
ऑफिस ब्वॉय न होने के कारण अधिकारियों को खुद ही जेनरेटर चलाना पड़ता है। जबकि जेनरेटर की हालत बहुत दयनीय स्थिति में है। ऐसे में आवेदकों को प्रतिदिन कई बार परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऑफिस में बिजली जाने के बाद इनवर्टर की भी सुविधा नहीं दी गई है। ऐसे में पासपोर्ट बनाने का कार्य राम भरोसे पर ही हो रहा है।
सुविधाएं मिलेंगी
पासपोर्ट ऑफिस बड़े प्रयासों से मेरठ आया है। स्टाफ व मूलभूत सुविधाओं को कमी की शिकायतें आ रही हैं। जिसको लेकर उच्च अधिकारियों व संबंधित मंत्री से मुलाकात की है। जल्द पासपोर्ट कार्यालय में सभी सुविधाएं दी जाएंगी।
-राजेंद्र अग्रवाल, सांसद
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/