उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर में गुरुवार दोपहर को एक दर्दनाक हादसा हो गया। हादसा इतना भयंकर था कि मौके पर ही दो दोस्तों की मौत हो गई। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
किठौर थाना क्षेत्र में गुरुवार को तीन दोस्त एक ही बाइक से कही जा रहे थे। इसी दौरान बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। टक्कर लगते ही वसीम (24) और सलीम (23) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि शाहनवाज (27) गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।