फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मेरठ में जुटे शुगर मिल मजदूर संगठन के नेता, गूंजे मजदूर हितों की स्वर, शुरू हुआ दो दिवसीय अधिवेशन

Sat, 28 Jun 2025 01:40 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ में आईआईएमटी यूनिवर्सिटी में अखिल भारतीय शुगर मिल एवं डिस्टलरी मजदूर महासंघ का त्रिवार्षिक अधिवेशन शुरू हुआ। नागपुर और यूपी के कई जिलों से पदाधिकारी शामिल हुए। मजदूर हितों और संगठन के विस्तार पर चर्चा की गई।

विज्ञापन
कार्यक्रम में पहुंचे अतिथि - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के गंगानगर स्थित आईआईएमटी यूनिवर्सिटी में अखिल भारतीय शुगर मिल एवं डिस्टलरी मजदूर महासंघ का दो दिवसीय त्रिवार्षिक अधिवेशन शुक्रवार से शुरू हो गया। इस अधिवेशन में नागपुर सहित उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।

विज्ञापन


कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और अतिथियों का पटका पहनाकर सम्मान करने के साथ हुआ। अधिवेशन में पिछले तीन वर्षों में संगठन द्वारा किए गए कार्यों की समीक्षा की गई और संगठन को और मजबूत बनाने पर जोर दिया गया।

यह भी पढ़ें: Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 28 जून को आपके शहर में क्या हुआ

विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कृष्ण प्रताप सिंह ने देशभर में संगठन की गतिविधियों और मजदूरों के हित में चल रहे प्रयासों को साझा किया। नागपुर से आईं नीता विवेक चौबे ने जानकारी दी कि उत्तर प्रदेश में शुगर व डिस्टलरी कर्मचारियों के वेतन व सुविधाओं को लेकर त्रिपक्षीय समिति का गठन हो चुका है और जल्द ही इस पर वार्ता के बाद निर्णय लिया जाएगा।

कार्यक्रम में सामाजिक नेताओं, साहित्यकारों, पूर्व सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई जो पिछले तीन वर्षों में दिवंगत हुए।

जिला अध्यक्ष विवेक शर्मा ने महासंघ का संक्षिप्त इतिहास साझा करते हुए बताया कि इसकी स्थापना 26-27 मार्च 1996 को गोरखपुर में हुई थी। पहले अध्यक्ष कर्नाटक के श्री एस. कृष्णय्या चुने गए थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें