फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: पत्नी नहीं दिखाती थी मोबाइल, पति ने लगाई फांसी; शक और झगड़ों के बीच टूटा परिवार

Sat, 28 Jun 2025 01:35 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के शताब्दीनगर में जयवीर नामक व्यक्ति ने पत्नी पर शक और मोबाइल न दिखाने को लेकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बच्चों ने बताया कि माता-पिता के बीच फोन चैटिंग को लेकर झगड़ा होता था।
विज्ञापन
मेरठ पुलिस मौके पर पहुंची - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के शताब्दीनगर सेक्टर-4 बी में शुक्रवार को जयवीर(40) ने पत्नी के मोबाइल इस्तेमाल और चैटिंग को लेकर उपजे शक के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन


पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके की जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण हैंगिंग बताया गया है।

यह भी पढ़ें: बिजनौर सामूहिक सुसाइड केस में नया मोड़: 'हमने नहीं दिया कर्ज...पुखराज पर हमरा कोई कर्जा नहीं', मुकर गए साहूकार

जयवीर मवाना कस्बे के मखदूमपुर रोड का मूल निवासी था। वह अपनी पत्नी गुड़िया, बेटी मानसी और बेटे वंश के साथ किराए पर रह रहा था। जयवीर का पेशा डीजे और जागरण पार्टी में लाइटें लगाने का था।

परिजनों और बच्चों के मुताबिक, गुड़िया अक्सर मोबाइल पर चैटिंग करती थी और जयवीर को उस पर शक हो गया था। वह जब मोबाइल दिखाने को कहता, तो पत्नी मना कर देती। इसी को लेकर अक्सर दोनों में झगड़ा होता रहता था। 
विज्ञापन

गुरुवार रात और शुक्रवार सुबह भी दोनों के बीच इसी बात को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद जयवीर ने कमरे का दरवाजा बंद कर छत की कड़ी से फांसी लगा ली।

एएसपी अंतरिक्ष जैन ने बताया कि बच्चों ने पूछताछ में इस बात की पुष्टि की कि पिता को मां पर शक था और इसी तनाव में यह कदम उठाया। परिजनों ने अभी तक कोई तहरीर नहीं दी है। पुलिस अपने स्तर से जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें