पुलिस को देखते ही फायरिंग का आरोप
सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिस के मुताबिक, टीम को देखते ही आरोपियों ने पुलिसकर्मियों पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की। इसमें खिवाई निवासी तसलीम के दाहिने पैर और भूरा के बाएं पैर में गोली लगी। दोनों को घायल हालत में गिरफ्तार कर उपचार के लिए सीएचसी सरूरपुर भेजा गया।
तीसरा आरोपी गन्ने के खेत में भागा
मुठभेड़ के दौरान तीसरा आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर गन्ने के खेत में भाग गया। पुलिस ने आसपास के खेतों में कॉम्बिंग कर उसकी तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है।
तमंचे, चाकू और गोकशी के उपकरण बराम
पुलिस के अनुसार, मौके से .315 बोर के दो अवैध तमंचे, दो खोखा कारतूस, संरक्षित पशु की हत्या में इस्तेमाल दो चाकू, एक बांका/गंडासा, एक सूजा, प्लास्टिक का थैला, रस्सी से बंधा एक जीवित गोवंश और बिना नंबर प्लेट की काले रंग की हीरो स्प्लेंडर प्लस बाइक बरामद की गई है।
तसलीम और भूरा का आपराधिक इतिहास भी सामने आया
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी तसलीम के खिलाफ मेरठ और बागपत के विभिन्न थानों में चोरी, बरामदगी, संरक्षित पशु की हत्या, हथियार रखने और गिरोह से जुड़े कई मामले दर्ज हैं। उसके खिलाफ सरूरपुर, सरधना, बिनौली, सिंघावली अहीर, बागपत, मसूरी और मुण्डाली थानों में मुकदमों की जानकारी दी गई है।
वहीं, दूसरे आरोपी भूरा के खिलाफ भी बागपत, मुजफ्फरनगर और अन्य स्थानों पर चोरी, संरक्षित पशु की हत्या, हथियार रखने और गिरोह से जुड़े मुकदमे दर्ज होने की बात पुलिस ने बताई है। पुलिस दोनों के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटा रही है।
फरार आरोपी की तलाश में दबिश
पुलिस ने दोनों गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं फरार तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें आसपास के क्षेत्रों में दबिश दे रही हैं।