फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: सराफ के 47 लाख के सोना-चांदी के जेवर लेकर भाग गए दो बंगाली कारीगर, तोड़ा 15 साल का भरोसा

Tue, 17 Nov 2026 11:41 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

पश्चिम बंगाल के वर्धमान जिले के निवासी हमीम रहमान और सुशांत टुड्डू रौनकपुरा में सराफ अब्दुल हफीज के पास काम कर रहे थे। अब्दुल हफीज के घर में ही रहते थे। दोनों 350 ग्राम जेवर लेकर भाग गए। 
विज्ञापन
सोने के आभूषण (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेलवे रोड क्षेत्र के रौनकपुरा में सराफ अब्दुल हफीज की दुकान पर 15 साल से काम कर रहे दो बंगाली कारीगर 47 लाख रुपये की चपत लगाकर भाग गए। दोनों आरोपी 350 ग्राम सोना और चांदी के तैयार आभूषण लेकर गायब हो गए। सराफ ने सोने-चांदी के आभूषणों की कीमत करीब 47 लाख रुपये बताई है। पीड़ित की तहरीर पर रेलवे रोड थाने में दोनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

 
Trending Videos

रौनकपुरा निवासी अब्दुल हफीज मलिक ने सोमवार को थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि उनकी गुरुद्वारे वाली गली में सोने-चांदी के आभूषण बनाने और बेचने की दुकान है। उन्होंने पुलिस को बताया कि पश्चिम बंगाल के वर्धमान जिले के मिरापाड़ा जमालपुर निवासी हमीम रहमान और सुशांत टुड्डू पिछले करीब 15 वर्षों से उनकी दुकान पर कारीगर के रूप में काम कर रहे थे। लंबे समय से काम करने के कारण उन्हें दोनों पर भरोसा था।
 

अब्दुल हफीज के अनुसार, 12 से 14 नवंबर के बीच उन्होंने दोनों कारीगरों को करीब 350 ग्राम सोना और कुछ चांदी देकर आभूषण तैयार करने के लिए दिए थे। आरोप है कि 16 नवंबर की रात दोनों कारीगर तैयार सोने-चांदी के जेवर लेकर दुकान से भाग गए। मंगलवार को दोनों के नहीं मिलने पर सराफ ने उनकी तलाश शुरू की। पीड़ित ने आरोपियों के नंबर पर संपर्क करने का प्रयास किया। दोनों आरोपियों के नंबर बंद आ रहे थे। 
विज्ञापन

रिश्तेदारों और संभावित ठिकानों पर भी पता किया, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। जेवरात की कीमत करीब 47 लाख रुपये बताई गई है। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि आरोपियों की तलाश में पुलिस की दो टीम लगी हुई है। जल्द आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

सराफ के घर पर ही रहते थे आरोपी
पीड़ित सराफ ने बताया कि दोनों आरोपी हमीम रहमान व सुशांत टुड्डू उनकी दुकान पर 15 साल से काम कर रहे थे। दोनों उनके मकान में ही रहते थे। 

ये भी देखें...
मेरठ: गंगा एक्सप्रेसवे पर आग का गोला बनी एंबुलेंस, मेडिकल कॉलेज में मरीजों को छोड़कर लौट रही थी अमरोहा

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें