फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ में छापा: दबोचे गए दो आरोपी, दिल्ली से सप्लाई हो रहा था नकली हार्पिक और डेटॉल सोप

Thu, 10 Aug 2023 10:10 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

Meerut News : मेरठ में छामापारी के दौरान दो आरोपी दबोचे गए। बताया गया कि दिल्ली से मेरठ में नकली हार्पिक और डेटॉल सोप सप्लाई हो रहा था।
विज्ञापन
मेरठ पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली से मेरठ में सप्लाई हो रहे फर्जी ब्रांडेड माल का खुलासा करते हुए मुंबई की कंपनियों के अधिकारियों ने ब्रह्मपुरी पुलिस की मदद से दो जालसाजों को दबोचा है। दोनों आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में नकली सामान बरामद किया गया है। कंपनी के अधिकारियों द्वारा दर्ज कराए गए मुकदमे के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।

विज्ञापन


मुंबई की रैकेट बेंस्केर ग्रुप के फील्ड मैनेजर निखिल ठाकुर ने बताया कि उनकी कंपनी विभिन्न नामचीन कंपनियों के नकली प्रोडक्ट की मॉनिटरिंग करती है। कंपनी को सूचना मिली थी कि मेरठ में कुछ लोग कंपनी के क्लाइंट्स के प्रोडक्ट का नकली माल बेचने के लिए आ रहे हैं।

इसके बाद निखिल ठाकुर ने ब्रह्मपुरी पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस ने कंपनी के अधिकारियों के साथ घेराबंदी करते हुए माधवपुरम पुलिया के पास गाड़ी में सवार दो लोगों को रोका। गाड़ी की तलाशी लेने पर नकली हार्पिक और डेटॉल सोप बरामद हुए। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने अपने नाम दिल्ली की रोहिणी निवासी रोहित और सुरजीत यादव बताए।
विज्ञापन


आरोपियों ने बताया कि वह दिल्ली से नकली माल लेकर मेरठ में सप्लाई करने आए थे। कंपनी के अधिकारी निखिल ठाकुर की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करते हुए पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें